APN News Live Updates: देश भर में आज Subhash Chandra Bose की जयंती को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। राष्ट्रपति प्रधानमंत्री ने नेताजी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गेट पर उनके प्रतिमा का अनावरण करते हुए कहा कि भारत मां के वीर सपूत, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जन्मजयंती पर पूरे देश की तरफ से कोटि-कोटि नमन। पढ़ें पूरी खबर
IAS Cadre Rules को लेकर ममता बनर्जी के बाद MK Stalin और Pinarayi Vijayan ने भी जताया विरोध
IAS Cadre Rules को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। ममता बनर्जी के बाद MK Stalin और Pinarayi Vijayan ने भी इस मुद्दे पर विरोध जताया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और केरल के मुख्यमंत्री ने पीएम को पत्र लिखकर अपनी आपत्ति दर्ज करवायी है। इससे पहले पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर विरोध जताया था।
दोनों ही राज्यों के सीएम की तरफ से कहा गया है कि वर्तमान नियम देश के संघीय ढांचे के लिए सही है। इसमें किसी भी तरह का छेड़छाड़ देश के संघीय ढांचे को कमजोर करेगा। पढ़ें पूरी खबर
Arunachal Pradesh से लापता लड़का चीनी सेना को मिला, रक्षा मंत्रालय के PRO ने दी जानकारी
Arunachal Pradesh के एक 17 वर्षीय लड़के का पता लगाने के लिए भारतीय सेना द्वारा चीन से मदद मांगने के कुछ दिनों बाद, तेजपुर के एक रक्षा मंत्रालय के पीआरओ ने जानकारी दी है कि चीनी सेना ने भारतीय सेना को बताया है कि अरुणाचल प्रदेश से लापता हुआ एक लड़का उन्हें मिला है। पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल Harshvardhan Pandey ने बताया कि चीनी सेना ने हमें सूचित किया है कि अरुणाचल प्रदेश का एक लापता लड़का मिल गया है और उचित प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर
Maharashtra News: ऑनलाइन धोखाधड़ी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra News: मुंबई से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां साइबर पुलिस ने दो ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो मर्ज किए हुए नए बैंक के नाम से फर्जी ईमेल आईडी बनाकर KYC अपडेट के नाम पर ठगी करते थे। मुंबई पुलिस के साइबर सेल ने दिल्ली और अहमदाबाद से आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी पहले फर्जी ईमेल आईडी बनाते थे, फिर उस बैंक के खाताधारकों से KYC अपडेट के लिए फोन करते थे। फिर बैंक के नाम पर बनाये गए फर्जी ईमेल आईडी पर खाताधारक का पूरा दस्तावेज मंगवाते थे। इसमें खाताधारक के हस्ताक्षर किए हुए पेपर भी रहते थे। इसके बाद आरोपी बैंक में अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवा लेते थे और ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए खाते से पैसों की हेराफेरी करते थे।
Republic Day Full-Dress Rehearsal शुरू
Republic Day Full-Dress Rehearsal: गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी 2022 को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। 26 जनवरी 1950 को सुबह 10 बजकर 18 मिनट पर भारत का संविधान लागू किया गया था। इस दिन की तैयारी महीनों पहले शुरू हो जाती है। गणतंत्र दिवस के दिन राजपथ पर कई राज्यों की झांकियां दिखाई जाती हैं। परेड भी होती है। परेड की तैयारी पहले से ही शुरू हो जाती है। 23 जनवरी को राजपथ पर Republic Day के लिए Full-Dress Rehearsal शुरू हो गया है। पढ़ें पूरी खबर
Sand Artist Sudarsan Pattnaik ने कुछ इस अंदाज में Subhas Chandra Bose को किया याद
Sand Artist Sudarsan Pattnaik: प्रशंसित रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने ट्विटर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस ( Subhas Chandra Bose) की 125वीं जयंती पर उनकी एक अद्भुत रेत की मूर्ति साझा की है। 23 जनवरी को साझा किए गए इस ट्वीट में इंडिया गेट पर नेताजी के होलोग्राम के साथ प्रदर्शित अद्भुत मूर्तिकला की एक क्लिप शामिल है। पढ़ें पूरी खबर
UP Election 2022: Akhilesh Yadav ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट
UP Election 2022: समाजवादी पर्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने 30 स्टार प्रचारकों (Star Campaigners) के नाम घोषित कर दी है। इसमें बीजेपी का साथ छोड़कर हालही में सपा में शामिल हुए मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को भी जगह दी गई है। इसी के साथ मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav), अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav), उपाध्यक्ष किरनमय नंद, सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव, महासचिव रामलाल जी सुमन, सांसद जया बच्चन को स्टार प्रचारक बनाया गया है। पढ़ें पूरी खबर
New Zealand की प्रधानमंत्री Jacinda Ardern ने कोरोना नियमों के तहत कैंसिल की अपनी शादी
न्यूजीलैंड (New Zealand) की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न (Jacinda Ardern) ने कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए अपनी शादी कैंसिल करने का फैसला किया है। जेसिंडा ने यह फैसला नए कोविड नियमों के तहत लिया है। बता दें कि न्यूजीलैंड में रविवार की रात को मास्क अनिवार्य किया गया है। साथ ही सार्वजनिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। किसी भी कार्यक्रम के लिए तय संख्या में ही लोग शामिल हो सकते हैं।
जाहिर है जहां भारत में नेता – अभिनेता कोरोना काल में अपनी शादी को धूमधाम से कर रहे हैं वहीं जेसिंडा अर्डर्न ने अपनी शादी कैंसिल करके दुनिया को नई सीख दी है। सोशल मीडिया पर जेसिंडा की जमकर तारीफ हो रही है। वैसे भी न्यूजीलैंड की पीएम को दुनिया भर में पसंद किया जाता है। इनके काम करने का तरीका लोगों को काफी लुभाता है।
COVID-19 Updates
भारत में कोरोना वायरस के मामलों में मामूली कमी देखी गई है। देश में 3.33 लाख नए COVID-19 मामले दर्ज किए गए हैं, जो कल की तुलना में लगभग 2.7 प्रतिशत कम है। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना से 525 लोगों की मौत हुईं, इसके साथ 2,59,168 लोगों की रिकवरी भी हुई हैं। 3.89 करोड़ मामलों के साथ भारत अमेरिका के बाद दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। वहीं एक्टिव केस बढ़कर 21,87,205 हो गए हैं, जो 237 दिनों में सबसे ज्यादा है।
सक्रिय मामलों में अब कुल संक्रमणों का 5.43 प्रतिशत शामिल है, जबकि राष्ट्रीय COVID-19 रिकवरी रेट घटकर 93.31 प्रतिशत हो गई है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 17.94% से गिरकर 17.78 प्रतिशत हो गई है जबकि साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 16.65 प्रतिशत दर्ज की गई है।बता दें कि देश में ओमिक्रॉन संस्करण की कुल संख्या आज 10,050 तक पहुंच गई है। पूरी खबर को यहां पढ़ें…..
APN News Live Updates: Delhi में जनवरी में बारिश ने तोड़ा 32 साल का रिकॉर्ड
मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से ठिठुरन और बढ़ गई है। दिल्ली एनसीआर में रात से बारिश हो रही है। जिसके बाद जनवरी महीने में बारिश ने पिछले 32 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं, पहाड़ों में हुई बर्फबारी से भी मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया है।
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में आने वाले दो दिनों में लगातार मध्यम से न्यूनतम बारिश होती रहेगी। गौरतलब है कि कल देर शाम मौसम ने करवट ली और दिल्ली एनसीआर के अन्य इलाकों में बारिश ने दस्तक दी।
BJP छोड़कर आए यशपाल आर्य को Congress ने दिया टिकट
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने अपनी पहली सूची में उत्तराखंड विधानसभा की 70 में से 53 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। उत्तराखंड कांग्रेस ने शनिवार को आगामी चुनावों के लिए 53 उम्मीदवारों के नाम जारी किए। भाजपा छोड़कर हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए यशपाल आर्य बाजपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 एक चरण में 14 फरवरी को होगा। मतगणना 10 मार्च को होगी। पूरी खबर यहां पढ़ें……
संबंधित खबरें: