नीति आयोग (NITI Aayog ) ने सोमवार को हेल्थ डंडेक्स (Health Index) जारी किया। इसमें बिहार और उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खुलती हुई दिख रही है। बिहार और यूपी की स्वास्थ्य सेवाओं की हालत बेहद खराब है। वहीं पश्चिमी राज्यों की स्वास्थ्य व्यवस्था सबसे बेहतर है। हेल्थ इंडेक्स के अनुसार स्वास्थ्य सेवाएं देने के मामले में केरल देश में पहले स्थान पर है। दूसरे स्थान पर तमिलनाडु है। वहीं बिहार 18वें नंबर और उत्तर प्रदेश 19वें नंबर है।
NITI Aayog की रिपोर्ट में Kerala पहले स्थान पर

NITI Aayog ने बताया Delhi की हालत खराब
छोटे राज्यों में सबसे बेहतर स्वास्थय सेवाएं मिजोरम में हैं। त्रिपुरा दूसरे और नागालैंड सबसे अखिरी स्थान पर है। केंद्र शासित प्रदेशों में दिल्ली पांचवे स्थान पर और दादरा नगर हवेली, चंडीगढ़ में हालात अच्छे हैं।

बता दें कि हेल्थ इंडेक्स के लिए NITI Aayog ने चार राउंड का सर्वे किया था। चारों राउंड में केरल ने बाजी मारी थी। सर्वे के अनुसार ही स्कोरिंग की गई थी। केरल का स्कोर अधिकतम समय 82.20 रहा। दूसरे नंबर पर तमिलनाडु रहा। इसे 72.42 रेटिंग दी गई थी। स्वास्थ्य सेवाओं में सबसे खराब प्रदर्शन उत्तर प्रदेश का है। इसे 30.57 रेटिंग मिली है।
संबंधित खबरें:
- NITI Aayog की रिपोर्ट पर Lalu Prasad Yadav ने Nitish Kumar पर किया वार, कहा- उन्हें चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए
- NITI Aayog की रिपोर्ट पर Lalu Prasad Yadav ने Nitish Kumar पर किया वार, कहा- उन्हें चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए