बॉलीवुड की डॉल दिव्या भारती को दुनिया से गए 27 साल हो गए हैं। खूबसूरत ऐक्ट्रेस दिव्या भारती की मौत आज भी रहस्य बनी हुई है। उनका फिल्मी सफर लंबा नहीं था लेकिन कम समय में ही दिव्या ने सभी के दिलों में जगह बना ली थी। तीन साल के करियर में दिव्या सभी डायरेक्टर्स की फेवरिट ऐक्ट्रेस बन चुकी थीं। साल 1993 में एक्ट्रेस की मौत की खबर सुनकर किसी को यकीन नहीं हुआ कि, दिव्या अब इस दुनिया में नहीं रही। वहीं उनसे जुड़े लोग आज तक इस सदमे से नहीं उबर पाए। कथित तौर पर 5 अप्रैल 1993 में दिव्या मुंबई के वर्सोवा में स्थित तुलसी अपार्टमेंट से गिर गई थी जिससे उनकी मौत हो गई।


दिव्या भारती आज ही के दिन हादसे का शिकार होकर इस दुनिया से चली गईं। रिपोर्ट्स बताती हैं कि उनकी मौत अपार्टमेंट की बिल्डिंग से गिरने से हुई थी। वहीं कई लोगों ने उनके पति साजिद नाडियाडवाला पर भी शक जताया था। हालांकि साजिद कई बार इंटरव्यूज में बता चुके हैं कि उनके घर पर दिव्या का आज भी वही सम्मान है। वह हमेशा पर्स में उनकी तस्वीर रखते हैं। उनके बच्चे दिव्या को बड़ी मां कहते हैं। दिव्या भारती की मां मीता भी उनकी मौत के बाद इंटरव्यू दे चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि वह अब जानना ही नहीं चाहतीं कि बेटी की मौत की वजह क्या थी।


दिव्या की मां से जब उनकी मौत पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बताया था कि, गुस्से में दिव्या भारती खुद को नुकसान पहुंचाती थीं। मरने के कुछ दिनों पहले से वह खुद को हर्ट कर रही थीं। उन्होंने बताया था कि दिव्या ने अपनी कलाई काटी थी। हाथ को सिगरेट से जलाया भी था। उनकी मां ने कलाई पर कट के निशान देखे थे। दिव्या भारती की मौत के बाद मां मीता कई साल डिप्रेशन में रहीं। उन्होंने इंटरव्यू में अजीब इत्तेफाक बताया था। जब भी उन्हें जल्दी जागना होता था, दिव्या भारती सपने में आकर उनको जगा देती थीं।  वहीं साजिद नाडियाडवाला की वाइफ वर्धा ने भी बताया था कि उनके सपने में करीब 6 साल तक दिव्या आईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here