छठ पूजा (Chhath Puja) पूरे देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। चार दिवसीय इस महापर्व का आज तीसरा दिन है। आज डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। छठ पूजा मुख्य तौर पर बिहार, पूर्वी उत्तर प्रेदश और झारखंड में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। पर वक्त के साथ छठ पूजा राज्य का त्योहार नहीं बल्कि ग्लोबल त्योहार बनता जा रहा है। इस त्योहार को लेकर नेता अभिनेता जनता को विश करते हैं। आज बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने सभी को छठ महापर्व की बधाई है।
यहां देखें ट्वीट
फिल्म सुपर 30 करने के बाद ऋतिक रोशन बिहार से काफी जुड़ गए हैं। साल 2019 में फिल्म करने के बाद वे हर साल जनता को छठ की बधाई देना नहीं भूलते हैं। हर सल ऋतिक अपने फैंस को ट्वीट कर बधाई देते हैं। उन्होंने ट्वीट कर बधाई देते हुए लिखा कि, छठ पूजा के महापर्व पर, सभी को मेरी छठ पूजा के महापर्व पर, सभी को मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं…
फिल्म सुपर 30 करने के दौरान ऋतिक रोशन ने बिहार में काफी समय बिताया था। उसी दौरान उन्हें छट पूजा की बारियों के बारे में पता चला था। छट पूजा के इतिहास और शक्ति के बारे में जानने के बाद ऋतिक रोशन हर साल छठ की बधाई देते हैं।
आने वाली फिल्म
ऋतिक जल्द ही कृष 4 में एक्शन करते नजर आएंगे। इसके साथ ही वह फिल्म फाइटर में दीपिका पादुकोण के साथ दिखेंगे। इस मूवी में दोनों बेहतरीन एक्शन करते दिखाई देंगे। वहीं ऋतिक और दीपिका पहली बार एक साथ किसी फिल्म में स्क्रीन शेयर करेंगे।
बता दें कि छठ महापर्व में सूर्यदेवता की उपासना की जाती है। इस पर्व की शुरुआत नहाय खाय से होती है और पूरे चार दिन तक इसकी धूम रहती है। इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान किया जाता है। नया कपड़ा पहनकर पूजा की जाती है। बाद में चना दाल, कद्दू की सब्जी और चावल को प्रसाद के तौर पर ग्रहण करती हैं। व्रती के भोजन करने के बाद परिवार के बाकी सदस्य भोजन करते हैं।
यह भी पढ़ें:
Kangana Ranaut को मिला PadmaShree Award, ट्विटर यूजर ने कहा- Sonu Sood हैं असल हकदार