Viral Video: आए दिन सोशल मीडिया (Social media) पर कई रोचक वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर थाईलैंड (Thailand ) से एक विचित्र हरे सांप का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग उसे ‘प्यारा हरा’ सांप बता रहे हैं। अकसर लोग सांप के आसपास भी भटकना पसंद नहीं करते हैं, लोगों को सांप से दूरी बनाते ही देखा जाता है। लेकिन थाईलैंड के दलदल में पाए गए इस सांप को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
Viral Video: हरे रंग के सांप को लोगों द्वारा काफी किया जा रहा है पसंद
थाईलैंड के दलदल में पाया गया हरे रंग का सांप सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इस हरे रंग के सांप को देखकर हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप को एक बर्तन में रखा गया है। वीडियो में आप सांप के हरे रंग के फर को देख सकते हैं, सांप के हरे रंग के फर ने ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया है। यही कारण है कि लोगों को यह सांप प्यारा लग रहा है। साफ पानी में जमी किसी घास की तरह दिखाई दे रहा है।
जानकारी में पाया गया है कि इस सांप को थाईलैंड के युवक ने 26 फरवरी को अपने घर के पास गंदे पानी में देखा था। सांप दो फीट लंबा है। जिसके बाद व्यक्ति ने सांप को गंदे पानी से निकाल कर साफ पानी में रख लिया। वहीं द साइंस टाइम्स में छपी एक खबर से पता चला है कि स्थानीय लोगों ने इस सांप को एक पफ-फेस वॉटर स्नेक कहा है।
संबंधित खबरें: