उत्तर कोरिया के मिसाइल लॉन्च पर भारत ने UN में जताई चिंता, कहा- इससे पूरे विश्व की शांति और सुरक्षा खतरे में आती है

0
189
उत्तर कोरिया के मिसाइल लॉन्च पर भारत ने UN में जताई चिंता

Missile Test: उत्तर कोरिया की ओर से लगातार किए जा रहे मिसाइल लॉन्च पर भारत ने संयुक्त राष्ट्र में चिंता जाहिर की है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मिसाइल लॉन्च पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि, ‘उत्तर कोरिया द्वारा किए जा रहे ये प्रक्षेपण सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन हैं। इससे शांति और सुरक्षा दोनों प्रभावित हो रही है। यह सिर्फ एक क्षेत्र या किसी देश की बात नहीं है, इससे पूरे विश्व को खतरा है’।

Missile Test
Missile Test

Missile Test: रुचिरा कंबोज ने कहा- वे शांति-सुरक्षा को प्रभावित करते हैं

बता दें कि भारत की यह प्रतिक्रिया तब सामने आई है जब ऐसा दावा किया गया है कि उत्तर कोरिया ने कम से कम एक और मिसाइल समुद्र में दागी है। नॉर्थ कोरिया ने पिछले एक सालों में 35 से ज्यादा मिसाइलें लॉन्च की हैं। संयुक्त राष्ट्र में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रुचिरा कंबोज ने आगे कहा कि, “वे क्षेत्र और उससे आगे की शांति और सुरक्षा को प्रभावित करते हैं। भारत ने उत्तर कोरिया से संबंधित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रासंगिक प्रस्तावों के पूर्ण कार्यान्वयन का आह्वान किया है”।

रुचिरा कंबोज ने कहा- “हमने 2 नवंबर को डीपीआरके द्वारा आईसीबीएम के एक और लॉन्च की रिपोर्टें देखी है, जिसके बाद हम फिर से अपने स्टैंड को दोहरा रहे हैं। हम कोरियाई प्रायद्वीप में शांति और सुरक्षा की दिशा में परमाणु हथियारों का उपयोग ना हो, इसके लिए अपना समर्थन को दोहराते हैं, इसी में हम सब का हित है।” बताते चले कि उत्तर कोरिया के मिसाइल लॅान्च पर भारत ही नहीं इससे पहले कई बड़े देश जैसे, अमेरिका, ब्रिटेन ने चिंता जताई है। उत्तर कोरिया ने इस साल सातवीं बार आईसीबीएम का प्रक्षेपण किया है।

FgwbXM7VEAE8qAI?format=jpg&name=medium
Missile Test

यह भी पढ़ें:

Elon Musk ने शुरू की छंटनी, ऑफिस आ रहे सभी Twitter कर्मचारियों को भेजा वापस घर