Sri Lanka Political Crisis: श्रीलंका के राष्ट्रपति नौसेना के जहाज से देश छोड़कर भागे, राष्ट्रपति भवन पर प्रदर्शनकारियों का कब्‍जा

Sri lanka Political crisis: जानकारी के अनुसार वे अपने साथ एक बड़ा सूटकेस लेकर गए हैं।कोलंबो में हार्बर मास्टर ने बंदरगाह से दो जहाजों के रवाना होने की पुष्टि की है।

0
188
Sri lanka Political Crisis 2022
Sri lanka Political Crisis 2022

Sri Lanka Political Crisis: श्रीलंका में पिछले कई माह से जारी बवाल शनिवार को और भी उग्र हो गया। बीते शनिवार को लोगों ने गुस्से में राष्ट्रपति आवास का घेराव किया।लोगों की भीड़ को देखते हुए कोलंबो में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे (Gotabaya Rajapaksa) अपना आवास छोड़ कर भागने को मजबूर हो गए। जानकारी के अनुसार प्रदर्शन को देखते हुए राष्ट्रपति को एक दिन पहले शुक्रवार को ही निकाल लिया गया था।सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार राष्ट्रपति नौसेना के जहाज से देश छोड़कर भाग चुके हैं।

Sri Lanka Political Crisis: जानकारी के अनुसार वे अपने साथ एक बड़ा सूटकेस लेकर गए हैं।कोलंबो में हार्बर मास्टर ने बंदरगाह से दो जहाजों के रवाना होने की पुष्टि की है।गौरतलब है कि यहां मार्च से ही राजपक्षे के इस्तीफे की मांग हो रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब तक हालात शांत नहीं होते तब तक राष्ट्रपति जहाज के जरिए समुद्र में ही रहेंगे।

Sri Lanka Political Crisis
Sri Lanka Political Crisis
Sri Lanka Political Crisis.

Sri Lanka Political Crisis: प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन के के जिम में कर रहे कसरत

बीते शनिवार को हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति आवास में घुस गए थे और उस पर कब्जा कर लिया था। लोग राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे का इस्तीफा मांग रहे थे। स्थिति बिगड़ती देख कुछ ही देर में राजपक्षे पद छोड़ने के लिए तैयार हो गए और 13 जुलाई को इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया।

जानकारी के अनुसार प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे और राष्ट्रपति आवास की दीवारों पर चढ़ गए। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन के अंदर जमकर नारेबाजी की। वे ‘गोटा गो होम…गोटा गो गामा’ जैसे नारे लगा रहे थे। इस दौरान खूब वीडियो भी बने। इनमें दिखा कि प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति निवास पर कब्जा कर चुके हैं।इस दौरान कई प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन के अंदर फुल मस्‍ती करते दिखे। कई लोग यहां बने अत्‍याधुनिक जिम के अंदर कसरत करते नजर आए।

sri lanka 2
Sri Lanka Political Crisis.

Sri lanka Political Crisis: वर्तमान प्रधानमंत्री बनेंगे कार्यवाहक राष्ट्रपति

Sri Lanka Political Crisis: श्रीलंका के संविधान के मुताबिक नए राष्ट्रपति के चुनाव तक वर्तमान प्रधानमंत्री कार्यवाहक राष्ट्रपति के तौर पर कार्य करेंगे।अगर गोटबाया राजपक्षे राष्ट्रपति पद से इस्‍तीफा दे देते हैं, तो रानिल विक्रमसिंघे एक महीने से भी कम समय के लिए कार्यवाहक राष्ट्रपति बन जाएंगे।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here