मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर 2 कार में भिड़ंत; 4 लोगों की मौत, 4 घायल

पुलिस ने तत्काल प्रभाव से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही हादसे में मारे गए मृतकों की लाश को कब्जे में लेकर आगे की जांच में जुट गई।

0
147
Iran Bus Accident ki news
Iran Bus Accident

UP News: उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक सड़क दुर्घटना की खबर आई है। बताया जा रहा है कि हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात हुआ। हादसे का कारण बनी दो कारें जो रात में आपस में टकरा गई, जिसके कारण 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका फिलहाल इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक, घटना मथुरा जिले के सुरीर थानाक्षेत्र की है।

UP News: देर रात हुआ हादसा

UP News: मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर 2 कार में भिड़त; 4 लोगों की मौत, 4 घायल
UP News:

बता दें कि घचना शुक्रवार रात की है। पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली कि यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 87 पर दो कार आपस में टकरा गई। खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही हादसे में मारे गए मृतकों की लाश को कब्जे में लेकर आगे की जांच में जुट गई।हादसा इतना भीषण था कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए।

बता दें कि हाल ही में 12 मई 2022 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के तहत यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में 4 महिलाएं शामिल थी। हादस में 2 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए थे। पुलिस के अनुसार गाड़ी में सवार लोग आगरा से नोएडा की ओर जा रहे थे। तभी जेवर टोल प्लाजा से पहले 40 किलोमीटर माइलस्टोन के पास यह दुर्घटना हुई।

इससे पहले यमुना एक्सप्रेसवे पर 7 मई को भीषण सड़क हादसा हुआ था। जिसमें कुल 7 लोगों की जान चली गई। हादसा माइलस्टोन 68 के पास हुआ था। इस हादसे में महिला-पुरुष समेत 1 बच्चे की भी मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here