Ukraine Russia War: जब Romania के मेयर ने Jyotiraditya M. Scindia को कराया चुप, कहा- आपने छात्रों के लिए कुछ नहीं किया

0
562
Ukraine Russia War
Ukraine Russia War

Ukraine Russia War: यूक्रेन और रूस के बीच पिछले 7 दिनों से खूनी जंग चल रही है। दो देशों की लड़ाई के बीच कई रूसी और यूक्रेनी नागरिक, सैनिक और बच्चों की जान चली गई है। रूस के राष्ट्रपति ने खुद इस बात की पुष्टी की है कि उनके 400 से अधिक सैनिकों की मौत हुई है। वहीं यूक्रेन में 300 से अधिक लोगों की जान गई है। 16 बच्चे भी युद्ध की बली चढ़ गए। भारतीय नागरिक और छात्र भी वहां फंसे हैं। भारतीय को युक्रेन से निकालने के लिए कई केंद्रीय मंत्री पड़ोसी देशों में गए हैं ताकि वहां के अधिकारियों से संपर्क बेहतर तरह से बनाया जा सके।

Ukraine Russia War: यहां देखें वीडियो

Ukraine Russia War
Ukraine Russia War

एसे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें Civil Aviation Minister Jyotiraditya M. Scindia रोमानिया में भारतीय बच्चों से बात कर रहे हैं। बच्चों को वे भारत आने का पूरा प्लान समझा रहे हैं। वीडियो में रोमानिया के मेयर आते हैं और वे कहते हैं कि आपको जो भी कहना है बच्चों को भारत लेकर जाकर कहिएगा। हमने इन्हें यहां रहने के लिए जगह दी, खाना दिया आपने क्या किया?

वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग खूब शेयर कर रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी वाले वहां पर भी पीआर करने लगे तो मेयर ने समझा दिया। बता दें कि Jyotiraditya M. Scindia ने मीडिया को बताया कि ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन से 8 फ्लाइट से 3726 छात्रों को भारत वापस लाया गया है। इसमें 2 flights Suceava से, 1 flight Kosice, 5 flights Budapest और 3 flights Rzeszow से थी।

Ukraine Russia War: छात्रों का बुरा हाल

Ukraine Russia War
Ukraine Russia War

यूक्रेन में फंसे बच्चों का वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे बता रहे हैं कि भारतीय दूतावास उनकी कोई मदद नहीं कह रहा है। दूतावास ने उन्हें उनके ही भरोसे पर छोड़ दिया है। छात्रों का कहना है कि दूतावास उनका कोई फोन नहीं ले रहा है।

जाहिर है यूक्रेन में फंसे बच्चे खुद 800 किमी चलकर पोलैंड, रोमानिया और हंगरी पहुंच रहे हैं। यूक्रेन से निकालने के लिए भारत सरकार कोई काम नहीं कर रही है। बच्चे खुद ही यूक्रेन से निकल रहे हैं। उसके बाद भारत सरकार उन्हें मदद मुहैया करा रही है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here