Sri Lanka Hikes Fuel Prices: श्रीलंका में आज भी नहीं घटे पेट्रोल और डीजल के दाम, 420 रुपये में मिल रहा पेट्रोल और 400 रुपये में डीजल

Sri Lanka Hikes Fuel Prices: आर्थिक संकट की मार झेल रहा श्रीलंका समय के सबसे खराब दौर से गुजर रहा है। श्रीलंका की जनता महंगाई के कारण दाने- दाने को मोहताज हो गई है। आज यानी मंगलवार को श्रीलंका में पेट्रोल की कीमतों में 24.3 फीसदी और डीजल में 38.4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई।

0
263
Petrol-Diesel Price Today
Petrol-Diesel Price Today

Sri Lanka Hikes Fuel Prices: आर्थिक संकट की मार झेल रहा श्रीलंका समय के सबसे खराब दौर से गुजर रहा है। श्रीलंका की जनता महंगाई के कारण दाने- दाने को मोहताज हो गई है। आज यानी मंगलवार को श्रीलंका में पेट्रोल की कीमतों में 24.3 फीसदी और डीजल में 38.4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई। विदेशी मुद्रा भंडार की कमी के कारण देश के सबसे खराब आर्थिक संकट के बीच ईंधन की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी लगातार हो रही है।

19 अप्रैल के बाद से दूसरी ईंधन कीमतों में वृद्धि के साथ, अब सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले ऑक्टेन 92 पेट्रोल की कीमत 420 रुपये (यूएसडी 1.17) और डीजल 400 रुपये (यूएसडी 1.11) प्रति लीटर हो गई है, जो अब तक का सबसे हाई रेट है।

Sri Lanka hikes fuel prices: श्रीलंका में आज भी नहीं घटे पेट्रोल और डीजल के दाम, 420 रुपये में मिल रहा पेट्रोल और 400 रुपये में डीजल
Sri Lanka hikes fuel prices

Sri Lanka hikes fuel prices: आज दोपहर कीमतों में संशोधन को लेकर होगी बैठक

श्रीलंका में नई सरकार बनने के बाद प्रशासन देश की स्थिति को सुधारने के लिए कार्यरत है। बिजली और ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकारा ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए कहा कि- आज दोपहर 3 बजे से ईंधन की कीमतों में संशोधन किया जाएगा। ईंधन मूल्य निर्धारण फॉर्मूला जिसका कैबिनेट ने सर्मथन किया था, कीमतों को संशोधित करने के लिए लागू किया करने पर विचार किया जाएगा। मूल्य संशोधन में आयात, उतराई, स्टेशनों को वितरण और करों में होने वाली सभी लागतें शामिल हैं।

कैबिनेट के अनुसार परिवहन और अन्य सेवा शुल्कों के संशोधन को भी मंजूरी दी गई है। यह बढ़ोतरी इसलिए हुई क्योंकि ईंधन की किल्लत से जूझ रहे पेट्रोल पंपों पर जनता की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। तो वहीं दूसरी ओर LIOC के सीईओ मनोज गुप्ता का कहना है कि हमने CPC से मेल खाने के लिए किमतों में वृद्धि की है।

Sri Lanka hikes fuel prices: श्रीलंका में आज भी नहीं घटे पेट्रोल और डीजल के दाम, 420 रुपये में मिल रहा पेट्रोल और 400 रुपये में डीजल
Sri Lanka hikes fuel prices

Sri Lanka hikes fuel prices: विदेशी मुद्रा की कमी से रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में असमर्थ श्रीलंका

एक खूबसूरत राष्ट्र आज इतिहास के सबसे खराब दौर से गुजर गहा है। आर्थिक उथल-पुथल से जूझ रहा श्रीलंका और उसकी जनता हर रोज दैनिक इस्तेमाल की चीजों के लिए संघर्ष कर रही हैं। देश के पास आयात के लिए डॉलर की कमी के कारण यह लगभग सभी आवश्यक वस्तुओं की कमी से जूझ रहा है।

Sri Lanka hikes fuel prices:श्रीलंका में आज भी नहीं घटे पेट्रोल और डीजल के दाम, 420 रुपये में मिल रहा पेट्रोल और 400 रुपये में डीजल
Sri Lanka hikes fuel prices

विदेशी भंडार की गंभीर कमी के कारण ईंधन, रसोई गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं के लिए लंबी कतारें लगी हैं, जबकि बिजली कटौती और खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों ने लोगों को परेशान किया है।

आर्थिक संकट ने श्रीलंका में भी राजनीतिक संकट खड़ा कर दिया है। अभी हाल ही में श्रीलंका में नई सरकार बनी है। जिसके ऊपर कर्ज से दबे देश को उभारने की बड़ी जिम्मेदारी है।

संबंधित खबरें:

Fuel Price: Petrol और Diesel के दामों में बदलाव नहीं, Delhi में Petrol का दाम 96.72 रुपये प्रति लीटर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here