रूस में बगावत को लेकर अमेरिका-प्रिगोझिन में हुई सीक्रेट डील! हटाए जा सकते हैं रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु

Russia Wagner Conflict: सूत्रों की मानें तो रूस में 24 घंटे तक चली इस बगावत के पीछे अमेरिका का हाथ है। यही नहीं, प्रिगोझिन की बगावत की टाइमिंग को लेकर...

0
105
Russia Wagner Conflict
Russia Wagner Conflict

Russia Wagner Conflict: दुनिया के सबसे बड़े देश रूस में तख्ता-पलट की कोशिश की गई। यूक्रेन में लड़ाई लड़ने वाले भाड़े के सैनिकों के वैगनर ग्रुप के चीफ ने पुतिन के खिलाफ विद्रोह का दम भरा। वैगनर आर्मी के चीफ येवगेनी प्रिगोजिन ने रूस की राजधानी मॉस्को की ओर कूच किया लेकिन राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सख्ती के आगे प्राइवेट आर्मी वैगनर के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन को आखिरकार हथियार डालने पड़े। बगावत के 12 घंटे के अंदर उन्होंने सरकार के साथ समझौता कर लिया। बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने वैगनर चीफ से बात की, उसके बाद येवगेनी के तेवर ढीले पड़ गए और मॉस्को पर हमला रोकने का फैसला लिया है।

सूत्रों की मानें तो रूस में 24 घंटे तक चली इस बगावत के पीछे अमेरिका का हाथ है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि प्रिगोझिन ने जो कदम उठाया, उसके बाद उसको यूएस की तरफ से बड़ी राहत दी गई। यही नहीं, प्रिगोझिन की बगावत की टाइमिंग को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। इसी बीच वैगनर लड़ाकों के मॉस्को कूच रोकने के बाद रूस में बड़ा अपडेट आया है। सूत्रों के मुताबिक रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु हटाए जा सकते हैं। जनरल जूमिन को पुतिन नया रक्षा मंत्री बना सकते हैं। वैगनर आर्मी चीफ़ प्रिगोझिन ने रूस के रक्षा मंत्री शोइगु को हटाने की मांग को लेकर कल बगावत की थी।

FotoJet 29

Russia Wagner Conflict: बगावत के बाद हटाए जा सकते हैं रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु

वैगनर लड़ाकों के मॉस्को कूच रोकने के बाद रूस में बड़ा अपडेट आया है। सूत्रों के मुताबिक रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु हटाए जा सकते हैं। जनरल जूमिन को पुतिन नया रक्षा मंत्री बना सकते हैं। वैगनर आर्मी चीफ़ प्रिगोझिन ने रूस के रक्षा मंत्री शोइगु को हटाने की मांग को लेकर कल बगावत की थी।

FotoJet 27

रूस के सरकारी बलों की कमजोरियां हुईं उजागर- यूक्रेन 

वहीं, इस मामले में यूक्रेन की ओर से कहा गया है कि रूस में वैगनर ग्रुप के विद्रोह ने रूसी सरकारी बलों के बीच कमजोरियों को उजागर कर दिया है। येवगेनी प्रिगोझिन की अगुवाई में वैगनर ग्रुप के सैनिक रूसी शहर रोस्तोव-ऑन-डॉन में पहुंच गए और मास्को तक पहुंचने में सक्षम हो गए थे। रूसी सेना ने रूस की राजधानी को बचाने में अपने कई सैनिकों को खो दिया।

यूक्रेन के राष्‍ट्रपति का बयान- “पुतिन अब बहुत डरे हुए हैं

रूस में वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन की तख्तापलट की कोशिश पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की का बयान आया है। जेलेंस्की ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि वैगनर ग्रुप द्वारा किए गए विद्रोह के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन खुद जिम्मेदार हैं, उन्होंने कहा कि “पुतिन ने खतरा पैदा किया. और, अब वो बहुत डरे हुए हैं।”

यह भी पढ़ें:

Russia-Yevgeny News: रूस के आगे ढीले पड़े येवगेनी के बगावती तेवर, समझौते के बाद मोड़े टैंकर, लौट रहे वेगनर ग्रुप के लड़ाके
Russia Ukraine Crisis: खूंखार भाड़े के सैनिकों की धमकी से दहशत में रूस, व्लादिमीर पुतिन को सत्ता से हटाने की खाई कसम!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here