Russia-Ukraine War: रूस ने रॉकेट से हटाए अमेरिका, ब्रिटेन और जापान के झंडे, भारतीय तिरंगा रखा बरकरार

0
433

Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर हमला करने के कारण अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगा दिया है। जिसके कारण अमेरिका और रूस के रिश्ते पहले से और भी ज्यादा खराब हो गए हैं। इसी के चलते रूस ने अपने स्पेस रॉकेट से US, जापान और ब्रिटेन का झंडा हटा दिया है। वहीं भारतीय तिरंगा पहले की तरह अपनी जगह पर लगा है।

Dmitry Rogozin ने शेयर किया वीडियो

रूस की अंतरिक्ष एजेंसी के प्रमुख Dmitry Rogozin ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दिखाई दे रहा है कि बैकोनूर कॉस्मोड्रोम में एक रॉकेट पर कुछ मजदूर संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन और जापान के झंडे को कवर कर रहें और भारतीय तिरंगा पहले की तरह बरकरार रहता है। Video पोस्‍ट करते हुए Caption में उन्‍होंने लिखा, “बैकोनूर में लॉन्चरों ने फैसला किया है कि कुछ देशों के झंडे के बिना, हमारा रॉकेट और भी सुंदर दिखेगा।”

बता दें कि बुधवार को भारत ने यूक्रेन के खिलाफ रूस के हमले की निंदा करने वाले एक प्रस्ताव पर UN General Assembly में भाग नहीं लिया था। भारत ने कल एक बार फिर कहा था कि मतभेदों को केवल बातचीत और कूटनीति के माध्यम से हल किया जा सकता है। साथ ही भारत ने अपने सभी नागरिकों की सुरक्षित वापसी की मांग की थी।

Russia-Ukraine War का आज आठवां दिन

Russia-Ukraine War

 पिछले 7 दिनों से यूक्रेन और रूस के बीच खूनी जंग चल रही है। दो देशों की लड़ाई के कारण दोनों तरफ के कई नागरिकों, सैनिकों और बच्चों की जान चली गई है। रूस के राष्ट्रपति ने खुद इस बात की पुष्टी की है कि उनके 400 से अधिक सैनिकों की मौत हुई है। वहीं यूक्रेन में 300 से अधिक लोगों की जान गई है। 16 बच्चे भी युद्ध की बली चढ़ गए हैं। भारतीय नागरिक और छात्र भी वहां फंसे हैं। इसलिए भारतीयों को युक्रेन से निकालने के लिए कई केंद्रीय मंत्री युक्रेन के पड़ोसी देशों में गए हैं।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here