Russia Ukraine War: यूक्रेन के डोनेट्स्क ओब्लास्ट (Donetsk Oblast ) में रूसी सेना की गोलाबारी से 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, रूसी हमलों में 21 नागरिक घायल हो गए। इस घटना को लेकर डोनेट्स्क क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख पावलो क्यारिलेंको ने कहा कि मारियुपोल (Mariupol) और वोल्नोवाख (Volnovakha) में हताहतों की संख्या निर्धारित नहीं की जा सकती है।
Russia Ukraine War: डोनेट्स्क ओब्लास्ट में कई इमारत ढहे
सुत्रों के हवाले से, यूक्रेन के अभियोजक जनरल कार्यालय ने बताया कि मिसाइल हमलों में 7 लोग मारे गए और कई लोग घायल भी हो गए। रूसी मिसाइलों के ताबड़तोड़ हमले में शहर में भारी नुकसान हुआ है। वहीं, यूक्रेन्स्का प्रावदा ने बताया कि तीन रूसी मिसाइलों ने शहर में कार्यालय की जगह के साथ एक इमारत को निशाना बनाया, साथ ही पास के आवासीय भवनों को भी प्रभावित किया। यूक्रेन की स्टेट इमरजेंसी सर्विस ने कहा कि घटना में 25 कारें पूरी तरह जल गईं और कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।

मलबे के नीचे कई लोग दबे
बता दें कि 4 दिन पहले ही यूक्रेन के चासिव यार में एक पांच मंजिला आवासीय इमारत के मलबे में 34 लोग मृत पाए गए थे, जिस पर 9 जुलाई को रूसी हमला हुआ था। डोनेट्स्क ओब्लास्ट सैन्य प्रशासन के प्रमुख पावलो किरिलेंको ने कहा कि बचाव कर्मियों ने चासिव यार में नुकसान हुई बहुमंजिला इमारत के मलबे के नीचे से मारे गए 34 लोगों और करीब 9 घायल लोगों को निकाला गया है। बता दें कि इस हमले में मारे गए लोगों में एक बच्चा भी है।
डोनेट्स्क ओब्लास्ट सैन्य प्रशासन के प्रमुख किरिलेंको ने कहा कि राज्य आपातकालीन सेवा बचाव कर्मियों ने 12 जुलाई को सुबह 6:30 बजे तक लगभग 70 प्रतिशत मलबा हटा दिया था। रूस ने 9 जुलाई की शाम को चासिव यार पर एक हमले में इस्कंदर मिसाइलों का इस्तेमाल किया, जिसमें पांच मंजिला आवासीय इमारत को निशाना बनाया गया था। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि चासिव यार पर मिसाइल हमले में 300 से अधिक राष्ट्रवादी मारे गए।
संबंधित खबरें…
- Russia Ukraine War Update: रूस ने यूक्रेनी सैनिकों को दी धमकी, कहा- जिंदा बचना है तो हथियार डाल दो, जवाब में यूक्रेन ने कहा..
- Russia Ukraine War: PM Modi ने की रूस के राष्ट्रपति पुतिन से बात, यूक्रेन से भारतीयों को निकालने पर दिया जोर
- Russia Ukraine War: युद्ध के बीच मुश्किलों में व्लादिमीर पुतिन की ‘गर्लफ्रेंड’, यूरोपीय यूनियन ने लगाया प्रतिबंध