पेरू में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन; खूनी झड़प के बाद कई इलाके में लगा कर्फ्यू, एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत

0
149
Peru Protest: पेरू में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन; खूनी झड़प के बाद कई इलाके में लगा कफ्यू, एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत

Peru Protest: पेरू में सरकार के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के कारण देश में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। लोग सड़कों पर उतर आए हैं और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अब तक इन प्रदर्शनों में 17 लोगों की मौत हो चुकी है। पेरू के हालात इतने खराब हो चुके हैं कि वहां सरकार प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए कफ्यू लगाने का फैसला किया। हालांकि, ये कर्फ्यू रात के समय लगाया जाएगा और दिन में समान्य तौर पर सब चलता रहेगा। सरकार के आदेश के अनुसार कर्फ्यू रात 8 बजे से सुबह 4 बजे तक रहेगा।

गौरतलब है कि कर्फ्यू लगाने का आदेश दक्षिणी पेरू के पुनो इलाके में दिया गया है। प्रधानमंत्री अल्बर्टो ओटारोला के मुताबिक, फिलहाल अगले 3 दिनों तक कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, हाल ही में पुनो क्षेत्र के शहर जुलियाका में हुई झड़प में 68 लोग घायल हो गए थे।

Peru Protest
Peru Protest

Peru Protest: पेरू में क्यों लगा आपातकाल?

दरअसल, पेरू में लंबे समय से सरकार विरोधी प्रदर्शन हो रहा है। प्रदर्शकारी पहले भी सड़कों पर उतर चुके हैं कई स्थानों पर तोड़फोड़ कर चुके हैं। दिसंबर 2022 में पेरू के अंदर इमरजेंसी घोषित कर दी गई थी। पिछले कुछ दिनों से पेरू में स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि वहां हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। देश में तनाव कम होने की जगह बढ़ता ही जा रहा है।

Peru Protest
Peru Protest

Peru Protest: क्यों हो रहा प्रदर्शन?

बता दें कि पेरू में पिछले कई सालों से राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है। साल 2020 में तो 5 दिनों के भीतर 3 बार राष्ट्रपति बदले गए थे। इससे पहले उनके पूर्व राष्ट्रपतियों को जेल भेज दिया गया। जिन पर ऑफिस में रहते हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगा। अब इसी लिस्ट में पेड्रो कैस्टिलो का नाम जुड़ा है। उनकी जगह उपराष्ट्रपति डीना बोलुआर्टे को देश का अगला राष्ट्रपति बनाया गया है। वह पेरू के लोकतांत्रिक इतिहास में राष्ट्रपति पद संभालने वाली पहली महिला बन गई है।

यह भी पढ़ें:

Brazil में लुइज डी सिल्वा के शपथ लेने का विरोध, संसद से लेकर कोर्ट तक हंगामा, Bolsonaro समर्थकों ने काटा बवाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here