पंजाब में शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’, गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में राहुल गांधी ने टेका माथा

0
88
Bharat Jodo Yatra: पंजाब में शुरू हुई 'भारत जोड़ो यात्रा', गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में राहुल गांधी ने टेका माथा

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को पंजाब से शुरू हुई। राहुल गांधी ने यात्रा की शुरुआत पंजाब के गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेक कर की। इस दौरान उनके साथ कई कांग्रेस के बड़े नेता मौजूद रहे। बता दें कि पंजाब में यात्रा शुरू करने के साथ ही राहुल गांधी ने स्वर्ण मंदिर में दर्शन किए और माथा टेका।

Bharat Jodo Yatra: हम यात्रा में लंबे भाषण नहीं देते हैं- राहुल गांधी

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम इस यात्रा में लंबे भाषण नहीं देते हैं। यह यात्रा बोलने की नहीं बल्कि सुनने की है। हम सुबह 6 बजे उठते हैं, लगभग 25 किलोमीटर चलते हैं और 6-7 घंटे आप सभी को सुनते हैं। इसके बाद 10-15 मिनट तक हम अपने विचार रखते हैं। इस यात्रा की भावना सुनना है।

पंजाब में यात्रा करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हमने सोचा कि इस यात्रा को भारत के सबसे बड़े मुद्दों, नफरत, हिंसा, बेरोजगारी और महंगाई को उठाना चाहिए और इन मुद्दों के खिलाफ लड़ना चाहिए।

Bharat Jodo Yatra:
Bharat Jodo Yatra:

Bharat Jodo Yatra: BJP ने लोगों को लड़ाने का काम किया- राहुल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी एक जात को दूसरी जात से एक भाषा को दूसरी भाषा से लड़ाने की कोशिश कर रही हैं और देश का माहौल खराब कर रही हैं। हमने सोचा कि देश को मोहब्बत, एकता, भाईचारे का रास्ता दिखाना चाहिए इसलिए हमने यह पदयात्रा शुरू की है।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि देश का किसान हमसे ज्यादा चलता है। इस पदयात्रा में बहुत कुछ सीखने को मिला है। हम महंगाई और बेरोजगारी की बात करते हैं बेरोजगारी और महंगाई देश के बड़े मुद्दे हैं।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here