Nobel Prize 2021 : Maria Ressa और Dmitry Muratov को मिला शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार

0
351
maria ressa and dmitry muratov won noble prize

नोबेल समिति ने अभिव्यक्ति की आजादी की रक्षा करने के प्रयासों के लिए फिलीपींस (Philippines) की Maria Ressa और रूस (Russia) के Dmitry Muratov को 2021 का नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Peace Prize) देने का फैसला किया है।

मारिया रसा News Website Rappler की co-founder हैं और उनको यह सम्‍मान सत्ता के दुरुपयोग, हिंसा के उपयोग और अपने देश फिलीपींस में बढ़ते अधिनायकवाद को उजागर करते हुए आवाज उठाने के लिए दिया गया।

दिमित्री मुराटोव स्वतंत्र समाचार पत्र नोवाजा गजेटा के co-founder हैं और वह 24 वर्षों तक इसके प्रधान संपादक रहे, दशकों तक रूस में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच उन्‍होंने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बचाने का काम किया।

अब तक 102 बार शांति पुरस्कार दिया गया

नोबेल का शांति पुरस्कार 1901 से 2021 के बीच 102 बार 137 नोबेल पुरस्कार विजेताओं को प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार 109 व्यक्तियों और 28 संगठनों को मिला है। रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति को तीन बार (1917, 1944 और 1963 में) और शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त के कार्यालय को दो बार (1954 और 1981 में) नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 2020 में यह पुरस्‍कार World Food Programme (WFP) को दिया गया था।

Abdulrazak Gurnah को साहित्य के क्षेत्र में पुरस्कार

कल तंजानिया (Tanzania) के उपन्यासकार Abdulrazak Gurnah को साहित्य के क्षेत्र में 2021 के Nobel Prize से सम्‍मानित किया गया था। वहीं इससे पहले Benjamin List और David WC MacMillan को इस साल का Chemistry के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दोनों को असीमित ऑर्गेनोकैटलिसिस के विकास के लिए सम्मानित किया गया । गौरतलब है कि दोनों वैज्ञानिकों ने एटमिक निर्माण के लिए नया सटीक उपकरण विकसित किया है जिसका फार्मास्युटिकल रिसर्च पर बहुत प्रभाव पड़ा है। मालूम हो कि कैमिस्ट्री में नोबेल पुरस्कार रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंस द्वारा प्रदान किया जाता है। मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार अमेरिका के David Julius और Ardem Patapoutian और भौतिकी (Physics) के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार Syukuro Manabe, Klaus Hasselmann और Giorgio Parisi को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।

मानवता के कल्‍याण के लिए दिया जाता है Nobel Prize

नोबेल पुरस्कार छह अलग-अलग क्षेत्रों में दिया जाने वाला एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है। मूल रूप से, पुरस्कार भौतिकी, रसायन विज्ञान, शरीर विज्ञान या चिकित्सा, साहित्य और शांति के क्षेत्र में प्रदान किया जाता है। विजेता को प्रतिष्ठित पुरस्कार में एक स्वर्ण पदक और 10 मिलियन स्वीडिश क्रोनर ($ 1.14 मिलियन से अधिक) मिलते हैं। पुरस्कार राशि स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल द्वारा छोड़ी गई वसीयत से दी जाती है।

इसे भी पढ़ें- Nobel Prize 2021 : Benjamin List और David WC MacMillan को मिला रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here