Nigeria में चरवाहों और किसानों के बीच खूनी संघर्ष, 30 लोगों की मौत

Nigeria: मिडिल नाइजीरिया के सूचना और संचार से प्राप्‍त जानकारी में करीब 30 लोगों की मौत हुई है। कई लोग घायल हुए हैं।

0
43
Nigeria Violence top news
Nigeria Violence top news

Nigeria: अफ्रीकी देश नाइजीरिया में बीते मंगलवार चरवाहों और किसानों के बीच खूनी झड़प हुई।इस संघर्ष के दौरान करीब 30 से अधिक लोग मारे गए।इस बात की जानकारी एक स्थानीय अधिकारी ने दी।
नाइजीरिया में ज्यादातर मुस्लिम उत्‍तरी क्षेत्र में रहते हैं, जबकि ईसाई धर्म के लोग देश के दक्षिण में रहते हैं।इन दोनों समुदाय के बीच विभाजन को लेकर अक्सर लड़ाई होती है। यहां बीते कई सालों से लोग जातीय और धार्मिक हिंसा से जूझ रहे हैं।

Nigeria himsa 4 min

Nigeria: किसानों के बीच झड़प

Nigeria: मिडिल नाइजीरिया के सूचना और संचार से प्राप्‍त जानकारी में करीब 30 लोगों की मौत हुई है। कई लोग घायल हुए हैं। यहां के स्‍थानीय चरवाहों और किसानों के बीच झड़प हुई थी।इसमें चरवाहे मुस्लिम थे और किसान ईसाई धर्म से ताल्‍लुक रखते थे।

पुलिस ने कहा कि हिंसा मंगू जिले के बवोई के अलग-अलग गांवों में हुई। मिडिल नाइजीरिया पुलिस के अनुसार दिन में 11:56 मिनट पर एक इमरजेंसी कॉल आया, जिसमें जानकारी मिली की गोलीबारी की घटना हुई है।

Nigeria: 24 घंटे का कर्फ्यू लगाया

यहां अक्सर भारी हथियारों से लैस गिरोह गांवों को लुटने का काम करते है। इसी साल अप्रैल के महीने में करीब 50 लोग मारे गए थे जब बंदूकधारियों ने पड़ोसी बेन्यू राज्य के एक गांव पर हमला किया था. स्थानीय अधिकारियों ने हिंसा के पीछे चरवाहों को दोषी ठहराया, जिन पर किसानों ने आरोप लगाया कि उनके मवेशी अक्सर हमारे खेतों को नष्ट कर देते हैं।

Nigeria: 24 घंटे का कर्फ्यू लगाया

Nigeria: घटना के बाद से ही यहां की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 24 घंटे का कर्फ्यू लगाया है, जहां हुडलूम्स लोग रहते हैं। दरअसल हुडलूम्स एक स्थानीय शब्द, जिसका इस्तेमाल अपराधियों के लिए किया जाता है। उत्तर पश्चिम और मीडिल नाइजीरिया में अक्सर मर्डर, सामूहिक अपहरण और लूटपाट की घटनाएं होती रहती हैं।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here