New Zealand : Auckland के शॉपिंग मॉल में ISIS से प्रेरित चरमपंथी क‍ाेे पुलिस ने मार गिराया

0
379
newland pm

New Zealand पुलिस ने शुक्रवार को इस्लामिक स्टेट से प्रभावित एक हमलावर को मार गिराया है। यह चरमपंथी Auckland के शॉपिंग मॉल में चाकू के साथ घुसा था और वहां हमला कर छह लोगों को घायल कर दिया था। न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न (Jacinda Ardern) ने बताया कि चरमपंथी के बारे में पुलिस पहले से जानती थी। वो एक श्रीलंकाई नागरिक था जो न्यूजीलैंड में 10 साल से था। पुलिस की उस पर करीब 5 सालों से नजर थी।  

newland pm
न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न (Jacinda Ardern)

PM Jacinda Ardern ने कहा- हमलावर ISIS से प्रेरित था

न्‍यूजीलैंड के पीएम Jacinda Ardern ने कहा कि हमलावर ISIS से प्रेरित था। उन्‍होंने कहा कि यह व्यक्ति ऑकलैंड (Auckland) के एक शॉपिंग मॉल में पहुंचा, उसके पास से एक चाकू जब्त कर लिया गया है। अधिकारियों द्वारा गोली चलाने से पहले 60 सेकंड में इस घटना में 6 लोग चोटिल हो गए और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस और देश की सुरक्षा एजेंसियों 2016 से हमलावर पर निगरानी रख रही थी। लेकिन कानूनी दायित्वों के कारण अधिकारी उसे जेल में नहीं डाल सके। उसकी पिछली गतिविधियां इस स्तर तक नहीं पहुंची थीं कि हम उसे सलाखों के पीछे डाल सके, लेकिन अधिकारी देश को उससे सुरक्षित रखने के लिए कड़ी निगरानी कर रहे थे। हमले के बाद प्रधानमंत्री अर्डर्न ने कहा कि आज जो हुआ वह घृणित था, यह हिंसक था, यह गलत था। यह एक व्यक्ति द्वारा किया गया था, न कि एक धर्म, न एक संस्कृति, न ही एक जातीयता द्वारा। इन कृत्यों के लिए वह अकेले ही जिम्मेदार था। उसकी हिंसक विचारधारा आईएसआईएस (ISIS) से प्रेरित थी।

क्राइस्टचर्च आतंकवादी हमला

इससे पहले भी 15 मार्च March 2019 को शुक्रवार की नमाज के दौरान क्राइस्टचर्च Christchurch में एक आतंकवादी हमले में मस्जिदों में लगातार दो सामूहिक गोलीबारी हुई थी। एक बंदूकधारी  ने ही दोनों मस्जिदों में हमला किया था। यह  गोलीबारी दोपहर 1:40 बजे रिककार्टन Riccarton  के अल नूर मस्जिद Al Noor Mosque में शुरू हुई और दोपहर 1:52 बजे लिनवुड इस्लामिक सेंटर Linwood Islamic Centre  में जारी रही थी। आतंकवादी ने 51 लोगों को मार डाला और 40 को घायल कर दिया।

ये भी पढ़ें 
White House ने कहा- “Taliban को मान्यता देने को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं”

जुमे की नमाज के बाद Taliban करेगा नई सरकार की घोषणा, मुल्ला हेबतुल्ला अखुंदजादा को बनाया जाएगा देश का सर्वोच्च नेता
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here