Most Powerful Passport: जानें दुनिया में कितना शक्तिशाली है भारत का पासपोर्ट! किस पायदान पर है पाकिस्तान…

पोर्ट में अगर भारत के पासपोर्ट की बात की जाए तो भारत के पासपोर्ट का स्थान इस इंडेक्स में 87वां है। वहीं चीन के पासपोर्ट का 69वां स्थान है जबकि पाकिस्तान का पासपोर्ट 109वें स्थान पर है।

0
322
Most powerful passport
जानें दुनिया में कितना शक्तिशाली है भारत का पासपोर्ट!, पाकिस्तान है फिसड्डी

Most Powerful Passport: किसी भी देश के लोगों को किसी दूसरे देश की यात्रा करने के लिए पासपोर्ट की जरूरत महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में होती है। क्या आपको पता है कि किस देश का पासपोर्ट सबसे ज्यादा शक्तिशाली है, और किस देश का सबसे कम? दरअसल,दुनियाभर के देशों के पासपोर्ट को लेकर इमीग्रेशन कंसल्टेंसी हेनली एंड पार्टनर्स की ओर से हेनली पासपोर्ट इंडेक्स जारी किया है। इसमें दनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट और सबसे कम शक्तिशाली पासपोर्ट के बारे में बताया गया है।

Most Powerful Passport

Most Powerful Passport: कितना शक्तिशाली है भारत का पासपोर्ट?

इस रिपोर्ट में अगर भारत के पासपोर्ट की बात की जाए तो भारत के पासपोर्ट का स्थान इस इंडेक्स में 87वां है। वहीं चीन के पासपोर्ट का 69वां स्थान है जबकि पाकिस्तान का पासपोर्ट 109वें स्थान पर है।

Most powerful passport

कहां का पासपोर्ट है सबसे ज्यादा शक्तिशाली?

बता दें कि हेनली पासपोर्ट इंडेक्स की ओर से जारी रिपोर्ट में सबसे ज्यादा पावरफुल पासपोर्ट जापान का है। दूसरे स्थान पर सिंगापुर और दक्षिण कोरिया है। जबकि तीसरे स्थान पर जर्मनी और स्पेन हैं। चौथे स्थान पर संयुक्त रुप से फिनलैंड, इटली और लक्जमबर्ग हैं।

वहीं सबसे कमजोर पासपोर्ट 112 स्थान के साथ अफगानिस्तान का है। इसके बाद 111वें स्थान पर इराक है और 110वें स्थान पर सीरिया है। वहीं 109वें स्थान पर पाकिस्तान का पासपोर्ट है।

संबंधित खबरें…

कंगना रनौत का पासपोर्ट हुआ रिन्यू, विदेश में जल्द धाकड़ की शूटिंग करेंगी शुरु

अब हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषा में होंगे पासपोर्ट, फीस में भी हुई कटौती

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here