kabul Gurdwara Attack: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार को गुरद्वारे में हुए हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है। बता दें कि इस हमले में 2 लोगों की जान भी चली गई थी। जिनमे से एक शख्स सिख समुदाय से ताल्लुक रखता था। आंतकी संगठन ने इस हमले को पैगंबर के समर्थन में किया कार्य बताया है। बता दें अमाक प्रोपेगैंडा साइट पर जारी बयान में कहा गया है कि इस्लामिक स्टेट खोरासान प्रोविंस जो कि इस्लामिक स्टेट आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ है। पैगंबर के समर्थन में यह काम किया गया है।

kabul Gurdwara Attack: भारत ने की हमले की निंदा
भारत ने करता परवान गुरुद्वारे पर हुए हमले की निंदा की है,साथ ही पाकिस्तान ने भी इस आंतकी हमले की निंदा करते हुए शनिवार को बयान जारी कर कहा कि धार्मिक स्थलों को निशाना बना कर आंतकी हमला करना बेहद निंदनीय कृत्य है। पाकिस्तान ने कहा कि धार्मिक स्थलों को निशाना बना कर इस तरह के हमले करना बेहद निंदनीय है। पाकिस्तान सभी तरह के आंतकवाद की निंदा करता है।
kabul Gurdwara Attack: पर की गई टिप्पणी का बदला लेने की दी थी चेतावनी
आपको बता दें कि इस्लामिक स्टेट ने एक वीडियो संदेश में भाजपा के दो पूर्व पदाधिकारियों की ओर से पैगंबर पर की गई टिप्पणी का बदला लेने के लिए हिंदुओं पर हमला करने की चेतावनी दी थी। इसके कुछ दिनों बाद गुरुद्वारे पर यह हमला हुआ है।
संबंधित खबरें…
- काबुल में सिख गुरुद्वारा कार्ते परवान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोलीबारी और विस्फोट से दहशत, देखें VIDEO
- Kabul Blast: काबुल की मस्जिद में हुआ जोरदार धमाका, 10 से अधिक लोगों की मौत की आशंका, 20 लोग घायल