अमेरिका के वर्जीनिया में गोलीबारी से हड़कंप; वॉलमार्ट स्टोर में फायरिंग से 10 लोगों की मौत, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया

गौरतलब है कि वॉलमार्ट स्टोर के बाहर अभी भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

0
169
America Mass Shooting: अमेरिका के वर्जीनिया में गोलीबारी से हड़कंप; वॉलमार्ट स्टोर में फायरिंग से 10 लोगों की मौत, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया
America Mass Shooting: अमेरिका के वर्जीनिया में गोलीबारी से हड़कंप; वॉलमार्ट स्टोर में फायरिंग से 10 लोगों की मौत, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया

America Mass Shooting: अमेरिका में वर्जीनिया के चेसापीक स्थित वॉलमार्ट स्टोर में गोलीबारी से हड़कंप मच गया। इस गोलीबारी में अब तक 10 लोगों की जान चली गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हमले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए हमलावर को मार गिराया है। हालांकि, पुलिस ने पूरे इलाके को अभी सील किया हुआ है और लोगों को वहां जाने से मना किया गया है।

America Mass Shooting: अमेरिका के वर्जीनिया में गोलीबारी से हड़कंप; वॉलमार्ट स्टोर में फायरिंग से 10 लोगों की मौत, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया
America Mass Shooting:

गौरतलब है कि वॉलमार्ट स्टोर के बाहर अभी भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही 40 से अधिक आपातकालीन वाहनों को भी इमारत के बाहर तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने स्थानीय लोगों से घटनास्थल से दूर रहने के लिए कहा है।

America Mass Shooting: अमेरिका में मास शूटिंग की कई घटनाएं

बता दें कि इससे पहले अमेरिका के कोलोराडो स्प्रिंग्स शहर के एक नाइट क्लब में 20 नवंबर को फायरिंग हुई थी। इस गोलीबारी में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 18 लोग घायल हो गए थे।

पुलिस के मुताबिक, रात 11:57 बजे गोलीबारी के बारे में कॉल आई थी, जिसके तुरंत बाद पुलिस टीम क्लब में पहुंची और एक व्यक्ति को संदिग्ध मानते हुए हिरासत में ले लिया था। इस गोलीबारी में संदिग्ध व्यक्ति भी घायल हो गया था।

इससे पहले अमेरिका के इंडियाना में 18 जुलाई को ग्रीनवुड पार्क मॉल में फायरिंग की घटना हुई। इस गोलीबारी का 10 लोग शिकार हुए, जिनमें से 3 लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here