Facebook Twitter Youtube
Sign in
  • English
  • देश
  • Top News
  • अपना प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • विदेश
  • लीगल न्यूज
  • बॉलीवुड
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • अध्यात्म
  • किताबों की दुनिया
  • Live TV
Sign in
Welcome!Log into your account
Forgot your password?
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
Search
Tuesday, June 16, 2026
  • Sign in / Join
Facebook Twitter Youtube
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Apn News APN News Hindi
Apn News Apn News
  • English
  • देश
  • Top News
  • अपना प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • विदेश
  • लीगल न्यूज
  • बॉलीवुड
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • अध्यात्म
  • किताबों की दुनिया
  • Live TV
Home विदेश G-20 Summit 2022: G20 में जो बाइडन से मिले PM मोदी, शिखर...
  • विदेश

G-20 Summit 2022: G20 में जो बाइडन से मिले PM मोदी, शिखर सम्‍मेलन का पहला सत्र जारी

By
-
November 15, 2022
0
163
Share
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
Linkedin
Email
Print
Telegram
    G-20 Summit 2022
    G-20 Summit 2022

    G-20 Summit 2022: जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया पहुंच गए है। जी20 शिखर सम्मेलन इंडोनेशिया के बाली में 15-16 नवंबर को आयोजित किया जा रहा है। बाली में बीते दिनों 14 नवंबर को पीएम मोदी का भारतीय समुदाय के लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। जिसे देखकर पीएम ने कहा कि मैं इस गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए भारतीय समुदाय का आभारी हूं। उन्होंने लोगों के साथ तस्वीरें और वीडियो भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की।

    #WATCH | Prime Minister Narendra Modi receives a warm welcome from Indians in Bali, Indonesia. pic.twitter.com/wKSlqoO8rT

    — ANI (@ANI) November 14, 2022

    G-20 Summit 2022: खाद्द और उर्जा सुरक्षा कार्य सत्र में पीएम मोदी ने लिया भाग

    बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17वें G-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए बाली के अपूर्व केम्पिसंकी होटल पहुंचे। यहां इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद पीएम ने उन्होंने खाद्द और उर्जा सुरक्षा कार्य सत्र में भाग लिया। अपने संबोधन में, उन्होंने खाद्य, उर्वरक और ऊर्जा के लिए लचीला आपूर्ति श्रृंखलाओं की महत्वपूर्णता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक दक्षिण के लिए एक सुचारु ऊर्जा संक्रमण के लिए किफायती वित्त की आवश्यकता है।

    खाद की कमी कल का खाद्य संकट है- पीएम

    पीएम ने कहा कि आज की खाद की कमी कल का खाद्य संकट है, जिसका समाधान दुनिया के पास नहीं होगा। हमें खाद और खाद्यान्न दोनों की आपूर्ति श्रृंखला को स्थिर और सुनिश्चित बनाए रखने के लिए आपसी समझौता करना चाहिए। 2030 तक, हमारी आधी बिजली नवीकरणीय स्रोतों से उत्पन्न होगी। समावेशी ऊर्जा परिवर्तन के लिए विकासशील देशों को समयबद्ध और किफायती वित्त और प्रौद्योगिकी की सतत आपूर्ति आवश्यक है।

    यूक्रेन में युद्धविराम को लेकर रास्ता खोजना होगा- पीएम

    पीएम ने यूक्रेन-रूस के बीच जारी तनाव को लेकर कहा कि मैंने बार-बार कहा है कि हमें यूक्रेन में युद्धविराम और कूटनीति के रास्ते पर लौटने का रास्ता खोजना होगा। पिछली सदी में, WWII ने दुनिया में कहर बरपाया। उसके बाद उस समय के नेताओं ने शांति का रास्ता अपनाने का गंभीर प्रयास किया। अब हमारी बारी है।

    पीएम के साथ सम्मेलन में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और G-20 शेरपा अमिताभ कांत भी मौजूद हैं। बैठक से पहले पीएम ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन से अनौपचारिक मुलाकात की। बाली के अपूर्व केम्पिसंकी होटल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अन्य नेता भी मौजूद हैं।

    PM Modi holds a brief discussion at the start of the #G20Summit in Bali, Indonesia with French President Emmanuel Macron: Prime Minister's Office pic.twitter.com/cLKgdaIMDq

    — ANI (@ANI) November 15, 2022

    इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो ने अपने संबोधन में कहा कि G-20 की अध्यक्षता के रूप में, इंडोनेशिया ने गहन और व्यापक मतभेदों को पाटने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया है। लेकिन सफलता तभी प्राप्त की जा सकती है जब हम सभी मतभेदों को दूर करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हों।

    G-20 Summit
    G-20 Summit

    हमने विश्व व्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय कानून का परीक्षण भी देखा। आज दुनिया की निगाहें हमारी बैठक पर टिकी हैं – क्या हम सफल हो पाएंगे या हम असफलताओं की संख्या में एक और वस्तु जोड़ देंगे? मेरे विचार से, G20 को सफल होना चाहिए, असफल नहीं।

    पेज अपडेट जारी है…

    संबंधित खबरें:

    • PM Modi in G20 Summit: जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इंडोनेशिया रवाना होंगे PM मोदी, विश्व के 10 शीर्ष नेताओं से मिलेंगे प्रधानमंत्री
    • Vladimir Putin: रूस के राष्ट्रपति का बड़ा ऐलान, G-20 सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे पुतिन
    • अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की रूस को चेतावनी, यूक्रेन पर परमाणु हमला किया तो…
    • TAGS
    • cop 27 summit
    • g 20
    • g 20 countries
    • G 20 summit
    • g 20 summit 2023
    • G20
    • g20 countries
    • g20 india
    • g20 logo
    • G20 Summit
    • g20 summit 2022
    • g20 summit 2023
    • g7
    • g7 countries
    • G7 Summit 2022
    • indonesia capital
    • Manmohan Singh
    • PM Modi
    • Pragati Maidan
    • what is g20
    Share
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
    Linkedin
    Email
    Print
    Telegram
      Previous articleAPN News Live Updates: साजिश नाकाम! जम्मू कश्मीर में संदिग्ध बैग में मिला टाइमर के साथ दो IED विस्फोटक, बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा
      Next articleNalini Sriharan ने खुद को बताया निर्दोष, कहा- राजीव गांधी की हत्या के बाद दुखी था हमारा परिवार

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      अपना प्रदेश

      गोशालाओं से रोजगार की नई राह: यूपी में बनेंगे पंचगव्य क्लस्टर, लाखों युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार

      मनोरंजन

      ‘बांद्रा बॉय’ में सच और धारणा की टकराहट, पत्रकारिता से फिल्म निर्माण तक डायरेक्टर नीरू शर्मा की नई शुरुआत

      राजनीति

      CM योगी का आह्वान: युवाओं को AI और साइबर तकनीक में बनाएं दक्ष, किसानों को आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाएं

      Apn News
      इस समय ए पी एन न्यूज़ भारत में सब से ज्यादा भरोसेमंद और अधिक देखा जाने वाला चैनल है| ए पी एन ख़बरों की दुनिया की हर क्रांति में सब से आगे रहा है | समाचारों की गहराई, विश्लेषण और अहम् मुद्दों पर निष्पक्ष तीखी चर्चा हमारी पहचान बन चुकी है |
      Contact us: [email protected]
      Facebook Twitter Youtube

      POPULAR POSTS

      कोरोना की वो बातें, जिन्हें जानना आपके और आपके परिवार के...

      March 24, 2020
      Padma Shri Award Benefits

      Padma Shri Award से सम्मानित लोगों को क्या-क्या मिलती है सुविधाएं,...

      November 11, 2021
      Kanpur Dehat

      कानपुर देहात अग्निकांड पर राज्य में राजनीति तेज, सपा ने उठाया...

      February 15, 2023

      POPULAR CATEGORY

      • देश18817
      • Top News14148
      • अपना प्रदेश5644
      • मनोरंजन4117
      • खेल3622
      • विदेश2283
      • लीगल न्यूज2065
      • बॉलीवुड1805
      • व्यापार1629
      • About Us
      • Career with Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Live TV
      © APN News
      MORE STORIES
      French President spent Rs 20 lakh on make-up in three months

      फ्रांस के राष्ट्रपति ने तीन महीने में मेकअप पर खर्च किए...

      August 28, 2017
      Anthony Blinken

      अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन का बयान, लोकतंत्र और आजादी खतरे...

      July 28, 2021