France Riots: अल्‍जीरियाई और मोरक्‍को मूल के लड़के की मौत के बाद सुलग रहा France, दंगे फैलाने के आरोप में 1300 से अधिक गिरफ्तारियां

France Riots: देश में फैले दंगे से निपटने के लिए फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने रात भर में 45,000 पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ बख्तरबंद वाहनों को तैनात किया।

0
42
France Riots top news today
France Riots

France Riots: पेरिस में पिछले मंगलवार को एक 17 वर्षीय किशोर नाहेल एम की मौत के बाद से पूरा फ्रांस सुलग रहा है यहां बड़े पैमाने पर दंगे भड़के हुए हैं। पेरिस में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान नाहेल एम को पुलिस ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसी घटना के विरोध में बीते शनिवार (1 जुलाई) को अल्जीरियाई और मोरक्को मूल के किशोर के अंतिम संस्कार से पहले फ्रांसीसी पुलिस ने 1,300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया।
नाहेल एम की मां मौनिया ने अपने बेटे की मौत के बाद हुए दंगे पर नाराजगी व्यक्त की है।उन्होंने पुलिस को अपने बेटे की हत्या को दोषी ठहराने से भी मना कर दिया। इसके बजाय उसने अपने बेटे की जान लेने के लिए एक व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराया।कहा, ‘मैं एक व्यक्ति को दोषी मानती हूं, जिसने मेरे बेटे की जान ले ली।’

France Riots news
France Riots.

France Riots: 45,000 पुलिस अधिकारियों के साथ बख्तरबंद वाहन तैनात

France Riots:अल्जीरियाई और मोरक्को मूल के लड़के की मौत की खबर पूरे देशभर में आग की तरह फैल गई। इसके बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने शुरू में नाहेल के बारे में जानकारी छिपाई, लेकिन जल्द ही जनता को मालूम पड़ गया कि वो एक अल्जीरियाई मूल का लड़का था।देश में फैले दंगे से निपटने के लिए फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने रात भर में 45,000 पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ बख्तरबंद वाहनों को तैनात किया। इसके वजह से राष्ट्रपति ने जारी अशांति के कारण रविवार (2 जुलाई) को शुरू होने वाली जर्मनी की राजकीय यात्रा भी स्थगित कर दी।

नाहेल एम की मौत पर कई सितारों ने अपना समर्थन दिखाया, जिसमें स्टार फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे और अभिनेता उमर सी जैसी प्रमुख हस्तियां शामिल थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना समर्थन दिखाया।

France Riots: नाहेल की खेल में थी गहरी रूचि

France Danga 3 min

France Riots: पीड़ित परिवार के वकील के अनुसार नाहेल एम एक डिलीवरी मैन था। उसकी खेलों में भी गहरी रूचि थी।रग्‍बी उसका मनपसंद खेल था। वो अक्‍सर अपने इलाके के युवाओं को खेल के लिए जागरूक करने का काम करता था।
नाहेल के खिलाफ किसी भी प्रकार का कोई आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज नहीं था। पुलिस ने बताया कि नाहेल ने लापरवाही से गाड़ी चलाने की कोशिश की थी। इसे लेकर फ्रांसीसी पुलिस की नजर उस पर गई।लड़के ने स्कूल की पढ़ाई भी छोड़ दी थी।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here