
Elon Musk: Electronic car Tesla के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर इंसान Elon musk लगातार चर्चाओं में बने रहते हैं। और जब से उन्होनें Twitter के साथ डील की तब से तो एलन मस्क अपने हर एक ट्वीट के बाद खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। जहां कभी वो Coca-Cola खरीदने की बात करते हैं, तो कभी Twitter का भविष्य कैसा होगा, इसको लेकर लोगों को अपडेट देते रहते हैं।
जिसके चलते दुनिया भर की निगाहें Elon Musk मस्क के Twitter हैंडल पर टिकी रहती हैं। इसी बीच Elon Musk के एक और ट्वीट ने एक और चर्चा को जन्म दे दिया है।दरअसल, ये ट्वीट एलन मस्क ने TikTok को लेकर किया है । जिसमें उन्होनें लिखा है कि क्या TikTok सभ्यता को नष्ट कर रहा है? कुछ लोग ऐसा सोचते हैं।
Elon Musk ने किया था TikTok का जिक्र
बता दें कि हाल ही में एलन मस्क ने Twitter के कर्मचारियों के साथ वर्चुअली मीटिंग के दौरान TikTok का जिक्र किया था। दरअसल, Twitter कर्मचारियों से एलन मस्क गुरुवार को पहली बार एक वर्चुअल मीटिंग में मिले। जहां ट्विटर डील के बाद उन्होंने पहली बार कर्मचारियों को संबोधित किया। इस दौरान इंटरनल मीटिंग में कर्मचारियों से बात करते हुए मस्क ने बताया कि संस्थान को वित्तीय मजबूत होना होगा।
वहीं, एलन मस्क ने कहा कि ट्विटर को काफी हद तक TikTok और WeChat की तरह होना पड़ेगा। तभी वे एक अरब यूजर्स तक पहुंच पाएंगे। उन्होंने यह जानकारी ट्विटर के यूजर बेस और इंगेजमेंट को बढ़ाने के सवाल पर दी है। साथ ही इस दौरान उन्होंने TikTok के एल्गोरिद्म की भी तारीफ की। मस्क ने कर्मचारियों से कहा कि हम ट्विटर को TikTok की तरह इंटरेस्टिंग बना सकते हैं। मस्क ने कहा कि TikTok लोगों को बोर नहीं होने देता है।

क्या अब Tiktok के साथ डील करेंगे Elon Musk
ऐसे में Twitter के कर्मचारियों के साथ वर्चुअली मीटिंग के बाद अब TikTok को लेकर Elon Musk का ये ट्वीट इन बातों की ओर इशारा करता है कि क्या अब एलन मस्क TikTok के साथ किसी तरह की डील करने जा रहे हैं?
यह भी पढ़ें:
- Elon Musk पर क्रिप्टोकरेंसी निवेशक ने दर्ज कराया 258 बिलियन डॉलर का मुकदमा, जानिए क्या है पूरा मामला
- Tesla Inc. के शेयरों में लगातार दूसरे दिन गिरावट, Elon Musk को हुआ 50 बिलियन डॉलर का नुकसान