1963 में हुई अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ.केनेडी की हत्या का मामला एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस हत्या से जुड़ी कई दस्तावेजों को सार्वजनिक नहीं किया गया था। लेकिन अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति केनेडी की हत्या से जुड़ी गोपनीय दस्तावेजों को सार्वजनिक करने की घोषणा की है। बता दें कि 22 नवंबर 1963 को पूर्व राष्ट्रपति केनेडी की हत्या की दी गई थी। हालांकि हत्या के पीछे कई राज छिपे हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने हत्या के फाइलों को सार्वजनकि करने से संबंधित ट्वीट करते हुए कहा कि, राष्ट्रपति के तौर पर मैं, आगे की जानकारी के लिए लंबे समय से बंद और गोपनीय JFK FILES को सार्वजनिक करने की इजाजत दूंगा।

बता दें कि केनेडी अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति थे जिन्होंने 1961 में अमेरिका के राष्ट्रपति की बागडोर संभाली थी। थियोडोर रूजवेल्ट के बाद केनेडी 43 की उम्र में दूसरे सबसे कम उम्र के राष्ट्रपति बने थे। वे 20वीं सदी के सबसे पहले राष्ट्रपति भी थे। केनेडी एकमात्र ऐसे कैथोलिक राष्ट्रपति है जिन्हे पुलित्जर पुरस्कार से नवाजा गया है।

वैसे यह घटना अमेरिका के आधुनिक इतिहास के पन्नों मे दर्ज है। इस हत्या के पीछे ढ़ेर सारी अफवाहें हैं। एक अफवाह यह है कि हत्या के दौरान वहां कोई दूसरा हमलावर भी था। हालांकि आधिकारिक रूप से कहा गया कि बंदूकधारी ली हार्वी ओसवाल्ड ने उनकी हत्या की थी।

इतने लंबे समय के बाद हत्या के गोपनीय दस्तावेजों को सार्वजनिक होने के पीछे दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रपति अपने खिलाफ चल रही कई नेगेटिव खबरों से जनता का ध्यान हटाना चाहते हैं। यही नहीं, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने भी उन्हें ऐसा नहीं करने की सलाह दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here