China Taiwan Crisis: ताइवान की लगातार बढ़ती मुश्किलें, राष्ट्रपति Tsai Ing-wen ने दुनियाभर में मदद की लगाई गुहार

ताइवान की राष्ट्रपति ने जानकारी देते हुए कहा कि चीन ताइवान को छह तरफ से घेरकर युद्धाभ्यास कर रहा है। वह ऐसा इसलिए कर रहा है क्योंकि वह महत्वपूर्ण बंदरगाहो का रास्ता रोकना चाहता है।

0
244
China Taiwan Crisis
China Taiwan Crisis

China Taiwan Crisis: ताइवान की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। बीते दिनों US की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा से खफा चीन लगातर ताइवान पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। नैंसी पेलोसी की यात्रा के बाद से ही चीन ने समुद्री सीमा में सैन्य अभ्यास (Military Exercises) करना शुरू कर दिया है।

नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के विरोध में चीन ताइवान के चारों ओर अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास कर रहा है। चीन के आगे ताइवान की कोई तुलना नहीं लेकिन फिर भी ताइवान टक्कर देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा। हालांकि फिर भी ताइवान दुनियाभर में मदद की अपील कर रहा है।

हाल ही में ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग वेन (Tsai Ing-wen) ने ट्वीट कर मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने ट्वीट कर अंतरराष्ट्रीय समुदाय से ताइवान की मदद करने की अपील की है। त्साई इंग वेन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘ताइवान की सरकार और सेना चीन के सैन्य अभ्यासों पर नजर बनाए हुए है, अगर जरूरत पड़ी तो हम उनका सामना करने के लिए भी तैयार है, लेकिन हम फिर भी अंतरराष्ट्रीय समुदाय से गुजारिश करते हैं कि वे हमारी मदद करें और क्षेत्रीय सुरक्षा को बरकरार रखने में सहयोग दें।’

China Taiwan Crisis
China Taiwan Crisis

China Taiwan Crisis: चीन ताइवान को छह तरफ से घेरकर युद्धाभ्यास कर रहा है

इसके साथ ही ताइवान की राष्ट्रपति ने यह भी जानकारी दी कि चीन ताइवान को छह तरफ से घेरकर युद्धाभ्यास कर रहा है। वह ऐसा इसलिए कर रहा है क्योंकि वह महत्वपूर्ण बंदरगाहो का रास्ता रोकना चाहता है। चीनी मिलिट्री के हेलिकॉप्टर Pingtan island के पास उड़ते भी देख गए हैं।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here