Brazil News: Rio de Janeiro में भारी बारिश और भूस्खलन से 16 लोगों की मौत, 10 लोग लापता

बता दें कि करीब दो माह पहले भी रियो डी जिनेरियो के उत्तर के पहाड़ी इलाके पेट्रोपोलिस में भूस्खलन की घटनाओं से 200 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

0
207
Brazil News
Brazil News

Brazil News: समाचार एजेंसी सिन्हुआ (Xinhua- China News Agency) के मुताबिक, ब्राजील के रियो डी जनेरियो में भारी बारिश से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 16 हो गई है। जबकि 10 लोग अभी भी लापता हैं। बता दें कि तीन अप्रैल को रियो डी जिनेरियो राज्य में भारी बारिश और भूस्खलन (landslides) से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई थी।

राज्य में बुधवार रात से बारिश शुरू हुई है, जो अभी तक जारी है। भीषण बारिश के कारण क्षेत्र और आस-पास के इलाकों में बाढ़ आ गयी है। वहीं आज यानी रविवार को भी बारिश जारी रहने की संभावना जताई गई है, जिससे कहा जा रहा है कि क्षेत्र में और अधिक भूस्खलन हो सकता है।

Brazil News
Brazil News

Brazil News: रविवार को भी भूस्खलन की जताई गई संभावना

स्थानीय दमकल विभाग के कर्मचारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, एंग्रा डॉस रीस (Angra dos Reis) शहर बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। शुक्रवार की रात, अंगरा डॉस रीस शहर में 655 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो अब तक इस शहर के इतिहास में सबसे अधिक है। परती (Paraty) शहर में एक ही परिवार के सात लोगों की भूस्खलन में दबने से मौत हो गई। जिसमें एक मां और उसके 2 से 17 साल के छह बच्चे शामिल हैं।

Brazil News
Brazil News

एक और मौत मेसक्विटा (Mesquita) में दर्ज की गई है, जब एक युवक द्वारा 38 वर्षीय व्यक्ति को, बाढ़ वाली सड़क से बाहर निकालने में मदद की जा रही थी तब बिजली का करंट लगने से युवक की मौत हो गई थी। वहीं पूरे रविवार को बारिश जारी रहने की संभावना है, जिससे संभावित रूप से क्षेत्र में और अधिक भूस्खलन हो सकता है।

Brazil News
Brazil News

बता दें कि करीब दो माह पहले भी रियो डी जिनेरियो के उत्तर के पहाड़ी इलाके पेट्रोपोलिस (Petrópolis) में भूस्खलन की घटनाओं से दो सौ से ज्यादा लोग मारे गए थे।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here