Bangladesh Fire: बांग्लादेश के चटगांव में एक कंटेनर डिपो के एक तेल टैंक में विस्फोट होने की खबर सामने आई है। जिसमें 43 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 450 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा शनिवार रात चटगांव के सीताकुंडा इलाके में हुआ। अधिकारियों के अनुसार, मरने वालों में डिपो के कर्मचारी, दमकलकर्मी, पुलिस कर्मी शामिल हैं। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है। हादसा कैसे हुआ इसका अभी पता नहीं लग पाया है। शुरूआती जानकारी के अनुसार यह एक निजी डिपो है जहां धमाके की घटना हुई है।
Bangladesh Fire: बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या
बता दें कि अधिकारियों द्वारा रविवार सुबह यह जानकारी प्राप्त हुई है। अधिकारियों के मुताबिक चटगांव से सीताकुंडू की दूरी 40 किलोमीटर है। जानकारी मुताबिक दमकलकर्मी अभी भी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए।

कहा जा रहा है कि धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। सिविल सर्जन मोहम्मद इलियास हुसैन से मिली जानकारी के अनुसार अभी कई मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
संबंधित खबरें:
- Noida Fire: भंगेल इलाके की इमारत में लगी आग, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू
- Safdarjung Hospital Fire: दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां