अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ नस्लीय हमले बढ़ते जा रहे हैं। एक और भारतीय पर नस्लीय हमला हुआ है। सिएटल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को एक हमलावर ने 39 वर्षीय सिख दीप राय को गोली मारकर घायल कर दिया। दीप ने बताया कि हमलावर ने कहा कि “अपने देश वापस लौट जाओ। इसके बाद उसने गोली चलाई जो मेरी बांह पर लगी।” दीप वॉशिंगटन के केंट शहर में रहते हैं।

खबरों के मुताबिक, जिस समय सिख पर हमला हुआ था वह अपने घर के बाहर कुछ काम कर रहा था। केंट पुलिस के मुताबिक, किसी बात पर दोनों के बीच बहस हुई और उसने दीप पर गोली चला दी। दीप ने हमलावर की पहचान कर ली है और पुलिस को अपना बयान देते हुए कहा है, “वह लगभग 6 फीट लंबा और गोरा था और उसने अपने चेहरे को ढंका हुआ था।”

केंट पुलिस चीफ केन थॉमस के मुताबिक, “दीप को गंभीर चोटें नहीं आईं है। अब उनकी हालत सही है। लेकिन उन पर हुआ हमला गंभीर था। हम मामले की जांच कर रहे हैं।” सिख कम्युनिटी लीडर जसमीत सिंह ने कहा कि घायल सिख को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है। केंट पुलिस के कमांडर जारोड कासनर के मुताबिक, “सिख और दूसरी कम्युनिटी पर हो रहे हमले चिंता की बात है। हाल ही में देश में लोगों पर हमले की घटनाएं बढ़ी हैं। इन हमलों में खासकर भारतीयों निशाना बनाया जा रहा है।

इस हमले से एक दिन पहले ही अमेरिका में एक और भारतीय हरनेश पटेल  को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह कोई पहली वारदात नहीं थी। कुछ समय पहले अमेरिका में भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचीभोटला नस्लभेद के शिकार हुए गए थे। जिसके बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। जबकि उन्हें बचाने पर उनका दोस्त आलोक घायल हो गया था। अमेरिका में ट्रेन में जा रही एक भारतीय लड़की एकता देसाई को एक अफ्रीकन-अमेरिकी ने कहा- “मेरे देश से चली जाओ।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here