Afghanistan की ‘Green Eyed Girl’ Sharbat Gula पहुंची इटली, 1985 में National Geographic ने बनाया था कवर गर्ल

0
382
Afghan 'Green Eyed Girl'
Afghan 'Green Eyed Girl'

अफगानिस्तान (Afghanistan) की वो हरी आंख वाली लड़की (Green Eyed Girl), जो साल 1985 में अफगानिस्तान में चल रहे युद्ध और देश का प्रतीक बन गई थी। उस लड़की का नाम है शरबात गुला (Sharbat Gula), शरबात की तस्वीर को National Geographic ने साल 1985 में अपने कवर पेज पर छापा था। तस्वीर सामने आते ही यह महिला लोगों के दिलों में बस गई।

Rome में हैं Sharbat Gula

अब जब पूरे देश में तालिबान का कब्जा है। लोग अपने ही देश को छोड़ कर भाग रहे हैं तो खबर सामने आई है कि, शरबात गुला को इटली की सरकार ने अफगानिस्तान से निकाल लिया है। और उन्हें अपने देश में शरण दे दी है। शरबात गुला इस समय इटली की राजधानी रोम में हैं।

इटली की प्रधानमंत्री Mario Draghi ने बताया कि शरबात ने दुनियां से मदद मांगी थी ताकि उन्हें वहां से निकाला जाए। इस बात को सुनने के बाद हमारी सरकार उन्हें वहां से निकाल कर इटली लेकर आई। बता दें इटली ने 100 से अधिक अफगानी नागरिकों को तालिबानी देश से निकाला था।

शरबात की इस तस्वीर को साल 1984 में Photographer Steve McCurry ने क्लिक की थी। इसे National Geographic ने 1985 में अपनी मैंगजीन के कवर पेज पर छापा था। उस समय यह लीडिंग मैगजीन बन गई थी। तब शरबात की उम्र महज 12 साल थी अब उनकी उम्र 49 साल हो गई है।

Afghan ‘Green Eyed Girl’ नाम मिला था

मैगजीन पर तस्वीर आने के बाद शरबात को Afghan ‘Green Eyed Girl’ नाम मिला था। उन्हें अभी भी लोग इसी नाम से बुलाते हैं। इनकी तस्वीर जब सामने आई तो लोग कहने लगे कि यदि शरबात अफगानिस्तान में न होती तो कोई शानदार मॉडल होती।

खैर शरबात अब फैशन की दुनिया कहे जाने वाले इटली में अपने पूरे परिवार के साथ हैं। वहां की सरकार ने दावा किया है कि उन्हें हर मुमकिन सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें:

Afghanistan में Taliban ने महिलाओं के लिए जारी किया नया फरमान, टीवी पर सिर्फ दिखेंगे पुरुष

Sweden की पहली महिला प्रधानमंत्री होंगी Magdalena Andersson, संसद में प्रस्ताव पास

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here