Weather Update: राजधानी और उसके आसपास सटे इलाकों में मौसम आज साफ रहेगा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। आज सुबह का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। कल के मुकाबले आज तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिली। हालांकि लगातार चल रही हवाओं की वजह से थोड़ी ठंड का अहसास हो सकता है।
दिल्ली में आज सूर्योदय सुबह 6.41 मिनट पर और सूर्यास्त सांय 6.24 मिनट पर होगा। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों में मौसम अभी ठंडा रहने की संभावना बनी हुई है। खासतौर से उच्च हिमालय इलाकों में कहीं बर्फबारी होने की भी संभावना बनी हुई है। शेष भारत में मौसम अभी साफ रहेगा। मुंबई में बीते 3 दिनों से वायु की गुणवत्ता खराब दर्ज की जा रही है।

Weather Update: उत्तरप्रदेश के पश्चिम में सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ
उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भागों में पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार यहां के मेरठ, मवाना, मुज्जफरनगर और सहारनपुर के इलाकों में एक से दो दिन में हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है।हालांकि रविवार की सुबह कुछ क्षेत्रों में हल्की धुंध भी यहां देखने को मिली। दिन में बादलों के बीच धूप खिलेगी। ठंडी हवाओं के चलते भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। राज्य के अन्य इलाकों में मौसम सामान्य रहेगा। यहां तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी।
Weather Update:उत्तराखंड में मौसम रहेगा शुष्क
उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच पारे में लगातार इजाफा हो रहा है। हालांकि, आने वाले दो दिनों में यहां के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश में दो दिन मौसम बदले रहने की संभावना जताई है। जिससे तापमान में भी मामूली गिरावट आ सकती है। प्रदेश में बीते कुछ दिनों से शुष्क मौसम के बीच चटख धूप खिल रही है। जिसकी वजह से तापमान बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। यहां के मैदानी क्षेत्रों हल्द्वानी, उधम सिंह नगर, पंतनगर, काशीपुर और देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। हालांकि, पहाड़ों में हल्के बादलों के बीच हवाएं चलने से सुबह-शाम ठिठुरन महसूस की जा रही है।
केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ हटाने का कार्य तेजी के साथ पूरा किया जा रहा है। यहां स्थित भीमबली से आगे लिनचोली की ओर पैदल मार्ग के लगभग एक किलोमीटर हिस्से से बर्फ हटाकर उसे आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। इस बार यहां पर जमकर बर्फबारी हुई है, जिससे लिनचोली व केदारनाथ के बीच मार्ग खोलना प्रशासन के लिए चुनौती है। चमोली जिले में चीन सीमा पर नीती-मलारी और बदरीनाथ हाइवे को खोलने का कार्य भी तेज कर दिया गया है। इस बार चारधाम यात्रा गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ तीन मई से शुरू होगी। केदारनाथ के कपाट छह मई व बदरीनाथ के आठ मई को खोले जाने हैं।
मुंबई की हवा हुई खराब
दो दिन पूर्व मुंबई में आई धूल भरी आंधी के बाद यहां की हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई में हवा का स्तर इस समय बेहद खराब हो चुका है, जोकि दिल्ली की हवा से भी तीन गुना अधिेक जहरीला है। इसकी वजह अरब सागर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ के चलते लगातार वायु दाब का बढ़ना और गर्म हवा के साथ तापमान में वृद्धि भी कही जा सकती है।
शहर तापमान
दिल्ली 14.6
मुंबई 23.4
कोलकाता 22
चेन्नई 25.2
पुणे 17
बेंग्लुरु 19
अहमदाबाद 17
करण जौहर के बच्चों ने बताया मौसम का हाल
मशहूर फिल्म निर्देशक और निर्माता करण जौहर के बच्चों ने सोशल मीडिया पर मौसम का हाल बताया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो डालते हुए सभी को मौसम की जानकारी दी। वीडियो में, हम करण को अपने बच्चों के साथ सवाल करते हुए देख सकते हैं। जिसमें वे पूछ रहे हैं, ‘प्रिय महोदय, प्रिय मैम हमारी सुबह कैसी है?’ इस पर उनकी बेटी रूही जवाब देती है, ‘ठीक है सर’ और यश जवाब देते हैं, ‘थोड़ा बादल है। शीर्ष पर चेरी के साथ आज बारिश हो रही है’।
इस पर रिएक्ट करते हुए करण कहते हैं, ‘आप बहुत खराब वेदरमैन हैं, डियर सर’। फिर फिल्म निर्माता कैमरा को रूही की ओर ले जाते हैं और उससे मौसम के ताजा हालात के बारे में पूछते हैं। वह जवाब देती है, ‘आज बहुत धूप है’। इस पर करण जौहर निराश होकर कह रहे हैं, कि अरे बारिश हो रही है और तुम कह रहे हो कि धूप है, तुम सब मौसम के बेकार पत्रकार हो’।
संबंधित खबरें
Weather Update: मौसम हुआ साफ, अस्पतालों में बढ़ रहे खांसी और जुकाम के मरीज
Weather Update: Delhi-NCR का मौसम होने लगा साफ, तापमान में 1 से 2 डिग्री बढ़ोतरी