Weather Update: तेज हवा और खिली धूप के बीच Delhi-NCR में दिन की शुरुआत, अभी थोड़े दिन और सताएंगी ठंडी हवाएं

0
262
Weather update: top hindi news
Weather update

Weather Update: दिल्‍ली-एनसीआर में सोमवार की सुबह साफ मौसम के साथ हुई। तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह से तेज हवाओं का चलना जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में थोड़ा और बदलाव देखने को मिल सकता है।

दिल्ली और उससे सटे इलाकों में पिछले एक हफ्ते से लगातार धूप खिलने के बाद तापमान में बढ़ोतरी हुई थी। उसके बाद लोगों को लगने लगा था, कि अब ठंड चली गई। पिछले शुक्रवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली और बारिश और ओलवृष्टि के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिल्‍ली में आज सुबह का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आज सूर्योदय सुबह 6 बजकर 48 मिनट और सूर्यास्‍त सायं 6 बजकर 21 मिनट पर होगा।

mausam fbd 3
Weather Update

Weather Update: सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ दिखाएगा असर

मौसम विभाग के अनुसार देश के उत्‍तरी भाग में अभी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। ऐसे में आने वाले दो दिनों में दिल्‍ली-एनसीआर समेत हरियाणा और राजस्‍थान के कुछ भागों में बारिश होने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में भी बादलों का प्रभाव साफ बना हुआ है।आगामी 2 मार्च को दिल्ली-एनसीआर में बहुत हल्की बारिश (light rain) होने की संभावना है। ऐसे में तापमान में 2 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है।

दिल्‍ली में हवा की स्थिति संतोषजनक

सेंट्रल पल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार दिल्‍ली में आज का स्थिति संतोषजनक बनी हुई है। यहां का एक्‍यूआई 92 दर्ज किया गया, नोएडा का एक्‍यूआई 64 की श्रेणी में संतोषजनक है। गाजियाबाद का एक्‍यूआई 129 ठीकठाक स्थिति में दर्ज हुआ। वहीं गुरुग्राम का एक्‍यूआई 115 और फरीदाबाद का एक्‍यूआई 112 यानी ठीकठाक स्थिति में रिकॉर्ड किया गया।

पहाड़ों में अभी हिमपात जारी रहेगा
देश के पहा़ड़ी इलाकों में पड़ रही बर्फ का असर अभी थोड़े दिन और रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश, कश्‍मीर और उत्‍तराखंड के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी अभी जारी रहेगी। इसका सीधा असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा और ठंडी हवाओं का सितम जारी रहेगा। ऐसे में अभी यहां तापमान में गिरावट बनी रहेगी।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here