Weather Update: राजधानी में रविवार की सुबह खिली धूप के साथ हुई। मौसम विभाग के अनुसार सुबह का तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली-एनसीआर में आज दिनभर मौसम साफ रहने की उम्मीद है। वहीं गुरुग्राम और फरीदाबाद के कुछ इलाकों में कई जगहों पर बादल छाए रहने की संभावना बनी हुई है। कल के मुकाबले राजधानी के तापमान में करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली। दिल्ली में सूर्योदय सुबह 6 बजकर 56 मिनट पर और सूर्यास्त सायं 6 बजकर 15 मिनट पर होगा। आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर के तापमान में थोड़ी और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, लेकिन हवाएं अभी परेशान करेंगीं।

Weather Update: हिमालयी क्षेत्रों में बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 3 दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कुछ स्थानों पर बर्फबारी और हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। ऐसे में यहां से चलने वाली ठंडी हवाओं से मौसम करवट बदल सकता है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले जिलों में बर्फ पड़ने की संभावना है।
महानगरों में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज मुंबई और चेन्नई में सुबह हल्की धुध रहेगी, बाद में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इन महानगरों में न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। जबकि श्रीनगर और जम्मू में आसमान साफ रहेगा। लेह में बादल छाए रहने के आसार हैं। इन शहरों में न्यूनतम तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। पूर्वोत्तर में गुवाहाटी, शिलांग, आइजॉल, इम्फाल, कोहिमा, अगरतला में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ-साथ हल्की वर्षा भी हो सकती है।
संबंधित खबरें
- Weather Update: Delhi-NCR में खिली धूप, दिन के समय कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की आशंका
- Weather Update : मौसम का बदला मिजाज, दिन के तापमान में इजाफा, अस्पताल पहुंच रहे वायरल के मरीज