Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का रहेगा असर, Delhi-NCR और हरियाणा में बारिश के साथ ओले पड़ने की संभावना

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी हिमालय के पास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।वहीं एक कम दबाव का क्षेत्र तमिलनाडु तट के करीब पहुंच रहा है।

0
493
weather Update
weather Update

Weather Update: दिल्‍ली और उसके आसपास के इलाकों में सुबह का आगाज खिली धूप के साथ हुआ। यहां सूर्योदय सुबह 6.39 मिनट पर सूर्यास्‍त सांय 6.25 मिनट पर होगा। दिल्ली- एनसीआर में आज मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी हिमालय के पास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।वहीं एक कम दबाव का क्षेत्र तमिलनाडु तट के करीब पहुंच रहा है।

आज प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश हो सकती है। जानकारी के अनुसार 2 दिन बारिश होने की सम्भावना बनी है। राजस्थान के कई हिस्सों, हरियाणा के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। 

weather Update
weather Update

Weather Update: पहाड़ों में बर्फबारी होगी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 8 मार्च से जम्मू कश्मीर से लेकर उत्तराखंड तक तेज बारिश और हिमपात होने की संभावना है। दिल्ली सहित उत्तर भारत में अभी कुछ और तापमान गिर सकता है।  दक्षिण मध्य प्रदेश, विदर्भ तथा मराठवाड़ा में चिलचिलाती धूप के साथ गर्मी जारी रहेगी। गंगा के मैदानी क्षेत्रों में उत्तर पश्चिम दिशा से तेज हवाएं चलती रहेंगी।

Weather Update: सर्दी का होगा एहसास

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उत्‍तर भारत में तापमान में बड़ी गिरावट के चलते अमृतसर, जालंधर, पठानकोट, लुधियाना, पटियाला, मोगा, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, रेवाड़ी सहित राजस्‍थान के जयपुर, चूरू, गंगानगर और आसपास के भागों में सुबह की सर्दी एक बार फिर वापसी कर सकती है। पूर्वोत्तर में हल्की बारिश की संभावना है।

kuru
Weather Update

 उत्तर पश्चिम और मध्य भारत सहित पहाड़ी राज्यों में भी गिर सकते हैं तापमान। पूरे भारत में भी हल्की गिरावट की संभावना है। तापमान में बड़ी गिरावट के चलते दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद और आसपास के भागों में सुबह की सर्दी एक बार फिर वापसी कर सकती है।

Weather Update: दक्षिण के कुछ भागों में बारिश
मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह केरल, तमिलनाडु के आंतरिक भागों, आंध्र प्रदेश में हल्‍की बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके बाद इन शहरों के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं दूसरी तरफ दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के आसपास के हिस्सों, तमिलनाडु, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में छिटपुट हल्की बारिश संभव है।

kerala pic

शहर तापमान
दिल्‍ली 17
मुंबई 26.8
कोलकाता 21.2
चेन्‍नई 23.4
पुणे 19.8
अहमदाबाद 22.4
(स्‍तोत्र मौसम विभाग, तापमान डिग्री सेल्सियस में)

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here