Weather Update: Delhi-NCR में खिली धूप, दिन के समय कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की आशंका

0
244
weather update
weather update

Weather Update: दिल्‍ली-एनसीआर में शनिवार के दिन की शुरुआत खिली धूप के साथ हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह का तापमान (Temprature)12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वायुमंडल में 90 प्रतिशत आद्रर्ता दर्ज की गई। दिल्‍ली में सूर्योदय 6 बजकर 56 मिनट और सूर्यास्‍त सायं 6 बजकर 15 मिनट पर होगा। मौसम विभाग के अनुसार आज आमतौर पर मौसम साफ रहेगा। दिन में तेज हवाएं चलने के आसार हैं। दिल्ली-एनसीआर में जल्द ही मौसम में बदलाव होने वाला है। राजधानी समेत एनसीआर के इलाकों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी और बारिश की संभावना है। हालांकि शुक्रवार शाम से ही यहां बादल छाने के साथ ही हवाएं भी चल रही हैं।

gurugram weather new
Weather Update pic credit google

Weather Update: उत्‍तर भारत में बादल छाए रहने की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार देश के उत्‍तरी भाग में आमतौर पर मौसम साफ रहेगा। उत्‍तराखंड, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर में आसमान साफ रहेगा। दोपहर के बाद यहां आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। लेह और गिलगित में भी बादल छाए रहने के आसार हैं। यहां न्यूनतम तापमान शून्‍य से 10 डिग्री नीचे और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

पूर्वोत्‍तर राज्‍यों में भी हल्‍की बारिश की संभावना

मौसम वेबसाइट स्‍काईमेट के पूर्वानुमान के मुताबिक आज देश के पूर्वोत्‍तर भाग इम्फाल, शिलांग, गुवाहाटी और आइजोल में आंशिक बादल छाये रहेंगे। कोहिमा, ईंटानगर और गंगटोक में हल्‍की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। अगरतला में धुंध रहेगी। न्‍यूनतम तापमान 6 और अधिकतम 27 डिग्री सेल्‍सियस के बीच रहने का आसार है।

मुंबई में बादल छाने की संभावना

मुंबई में सुबह कोहरा छाये रहने और बाद में दिन के समय आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना है। वहीं दक्षिण भारतीय राज्‍य चेन्‍नई में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। कोलकाता में आसमान साफ रहेगा। यहां तापमान 10 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here