Weather Update: दिल्‍ली में खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना, हिमाचल में Flesh Flood से भारी तबाही

Weather Update:

0
98
Weather Update : Flesh Flood Update in Himachal Pradesh
Weather Update : Flesh Flood

Weather Update: पिछले तीन दिनों से उत्‍तर भारत में हो रही भारी बारिश से लोग परेशान हैं। आसमान से लगातार बरस रही आफत से लोगों को काफी मुश्‍किलों का सामना करना पड़ रहा है।देश की राजधानी दिल्‍ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू, उत्तराखंड, यूपी के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश जारी है।

Weather Update: मौसम विभाग ने भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।दिल्ली में उफनती यमुना और तालाब में तब्दील हो चुकी है। इसके साथ ही सबसे ज्‍यादा नुकसान हिमाचल प्रदेश को पहुंचा है। तेज बारिश और फ्लेश फ्लड के चलते मंडी जिले का बुरा हाल है।हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। कुल्लू में एक महिला और रामपुर में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

कुल्लू जिले के बाहंग में एक दुकान ढह गई। कुल्लू में ब्यास के साथ पार्वती और तीर्थन नदी भी उफान पर हैं। मंडी शहर में ब्यास नदी उफान पर है। भूस्खलन की वजह से कई हाईवे बंद हैं। मौसम की मार से वंदे भारत, अम्बाला से ऊना आने वाली ट्रेन प्रभावित हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी दिल्‍ली का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

Weather Update top news today
हिमाचल प्रदेश के मंडी में भारी बारिश से काफी नुकसान पहुंचा है।

Weather Update: हाईवे लैंड स्लाइड के कारण बंद

heavy rainfall 1 min 1

Weather Update: हिमाचल प्रदेश के मंडी पंडोह नेशनल हाईवे-6 मील के आसपास दो-तीन जगह पर लैंडस्लाइड होने से बंद हो गया है। मंडी कुल्लू सड़क वाया कटौला, कमांद के पास घोड़ा-फार्म के पास स्लाइड आने से बंद थी। जिसे छोटी गाड़ियों के लिए खोला जा चुका है। कुल्लू से मंडी आने जाने के लिए वाया चैलचौक सड़क खुल गई है।
Weather Update: राष्ट्रीय मार्ग चंडीगढ़ मनाली 205 पर जगह-जगह पर पत्थर गिर रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं, जामली दयोथ मार्ग पर एक चील का पेड़ गिरा है। जेसीबी मशीन भेज दी गई है। उसे हटाने का काम चल रहा है। नौणी से स्वारघाट तक वन वे मार्ग खुला है। जहां पत्थर गिर रहे हैं वहां पर मशीन भेज कर हटाए जा रहे हैं।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here