Weather Update: Delhi-NCR में धूप करेगी परेशान, गरम हवाओं के चलने से बढ़ेगा तापमान

Weather Update: दिल्ली -एनसीआर में शुक्रवार की सुबह मौसम साफ़ रहा। सुबह 7 बजे के बाद ही धूप भी तेज हो गई।

0
261
Weather Update: top news of Mausam
Weather Update

Weather Update: दिल्ली -एनसीआर में शुक्रवार की सुबह मौसम साफ़ रहा। सुबह 7 बजे के बाद ही धूप भी तेज हो गई। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज दिनभर धूप तेज रहेगी। इसके साथ ही गरम हवाएं भी परेशान कर सकती है।अगले कुछ दिनों में भारत के पश्चिमी और मध्य हिस्सों में भीषण गर्मी की स्थिति जारी रहने की संभावना है। एक दिन पहले राजस्थान के बाड़मेर और अहमदाबाद में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और मुंबई में 39.6 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है।

hot 1 apr 22

Weather: राजस्थान में लगातार बढ़ता जा रहा तापमान 45 डिग्री पार

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के आठ शहरों में इस गर्मी में पहली बार बीते मंगलवार को कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया! वही बाड़मेर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रह। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों में राजस्थान के विभिन्न हिस्सों खासकर सीमावर्ती जिलों बाड़मेर और जैसलमेर में लू चलने की चेतावनी दी है।

hot 1 apr 2

गुजरात में पारा 40 डिग्री के पार

गुजरात में भी पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार गुजरात में पारा और अधिक
बढ़ सकता है। कच्छ में और उत्तरी गुजरात के अहमदाबाद और दीसा जिलों में और राजकोट, पोरबंदर और कच्छ जैसे सौराष्ट्र-कच्छ जिलों में अलग-अलग इलाकों में भीषण गर्मी की स्थिति बनी हुई है।

hot 3

उत्तर भारत में भी पारा चढ़ा
देश के उत्तरी भाग में पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। लखनऊ, बाँदा, सीतापुर गाज़ीपुर ,गाज़ियाबाद में
पारा 40 डिग्री तक पहुंचने के आसार है। वही उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में दिन के समय तापमान
बढ़ेगा। देहरादून, नैनीताल और उधम सिंह नगर में भी दिन का तापमान 32 डिग्री तक जाने की संभावना बनी हुई है।

जानिये अपने शहर का अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में )

दिल्ली      38
नोएडा      38 
गुरुग्राम38
फरीदाबाद38
मुंबई 32 
कोलकाता33 
चेन्नै  34
बेंगलुरु  33
राजस्थान40
लखनऊ39

विस्‍तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here