Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में लगातार पारा बढ़ रहा है। कल राजधानी का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी का अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक रहने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह की शुरुआत खिली धूप के साथ हुई। दिन में धूप और तेज होने की संभावना है। सेंट्रल पल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (Central Pollution Control Board) के अनुसार दिल्ली की आबोहवा दोबारा खराब स्तर पर पहुंच गई है।

Weather Update: धूल भरी आंधी चलने की आशंका
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में 31 मार्च तक 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी और तेज गर्म हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान लू की आहट का भी पूर्वानुमान लगाया जा रहा है।गर्मी का प्रकोप अभी अगले कुछ दिनों तक तेजी से बढ़ेगा। रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। रविवार को लखनऊ का एक्यूआइ 157 रहा।

Weather Update: बिहार में पछुआ हवाओं से तापमान में आंशिक गिरावट
प्रदेश में चल रही पछुआ हवाओं के प्रवाह से तापमान में भी आंशिक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। प्रदेश के प्रमुख शहरों के अधिकतम तापमान में बीते दो से तीन दिनों में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार पछुआ के कारण एक अप्रैल को प्रदेश के औरंगाबाद, कैमूर, गया, नवादा में हीट वेव के हालात होने के साथ लू चलने की आशंका है।
30 मार्च को राज्य के पूर्वी भाग में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त पुरवा हवा के कारण आंशिक बूंदाबांदी के साथ बादल छाए रहने के आसार हैं। जिससे तापमान में आंशिक गिरावट आ सकती है। इस तरह से देखें तो राज्य में एक ओर गर्म हवा के थपेड़े लोगों की परीक्षा लेंगे तो दूसरी ओर मौसम सुहावना बना रहेगा।
तापमान बढ़ने से गेहूं की फसल प्रभावित
कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार तापमान में परिवर्तन का असर गेहूं की फसल पर पड़ रहा है। अभी तक आधी बाली हरी और आधी पकी है।उत्पादन में कमी आने की संभावना बनी है। गर्मी बढ़ने से गेहूं की कटाई के लिए किसानों को मजदूर नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में कई मजदूरों ने मजदूरी बढ़ा दी है। इस बार मौसम के उतार-चढ़ाव से रबी की फसलें प्रभावित हुई हैं। किसानों का कहना है, दाना पतला रह जाएगा और इससे उत्पादन में कमी आएगी।
दिल्ली-एनसीआर में फरीदाबाद की हवा का स्तर बेहद खराब
सेंट्रल पल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान रिकॉर्ड एक्यूआई में दिल्ली-एनसीआर की हवा का स्तर खराब बताया जा रहा है। दिल्ली का एक्यूआई 251, नोएडा का एक्यूआई 238, गुरुग्राम का एक्यूआई 232,
फरीदाबाद का एक्यूआई 304 बेहद खराब रिकॉर्ड किया गया है।
विस्तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।
संबंधित खबरें
- Weather Update: Delhi-NCR में सख्त हुए सूरज के तेवर,कई जगहों पर पारा 40 डिग्री के पार
- Weather Update: मौसम की मार, Delhi-NCR में बढ़ती गर्मी और खराब AQI से लोग बेहाल