IPL 2022 में Gujarat Titans ने जीत के साथ की शुरुआत, Lucknow Super Giants को 5 विकेट से हराया

0
310

IPL 2022 के चौथे मुकाबले में Gujarat Titans ने Lucknow Super Giants को हराकर जीत के साथ शुरुआत की। पहले खेलते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 6 विकेट खोकर 158 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 5 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया और टूर्नामेंट में जीत के शुरुआत की।

IPL 2022 में गुजरात के जाबाजों ने दिखाया दम

गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लखनऊ सुपर जायंट्स को पहला झटका पहले बॉल पर लग गया। उसके बाद कुछ अंतराल पर झटके लगते चले गए। 29 के स्कोर पर 4 विकेट गंवाने के बाद लखनऊ की टीम पिछड़ते नजर आ रही थी लेकिन दीपक हूडा और आयुष बदोनी ने मिलकर टीम को संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 87 रन जोड़े। इस दौरान दीपक हूडा ने अपना अर्धशतक पूरा किया। दीपक हूडा 55 रन बनाकर 116 के स्कोर पर चलते बने।

उसके बाद आयुष बदोनी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। बदोनी 156 के स्कोर पर आउट हुए। उन्होंने 54 रनों की पारी खेली। इसके अलावा क्रुणाल पंड्या ने 21 रनों के योगदान देकर टीम को 158 तक पहुंचाया। गुजरात टाइटंस के लिए शमी ने 3, वरुण एरोन ने 2 विकेट चटकाए।

20220328 231902

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने गुजरात टाइटंस की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। शुभमन गिल बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। उसके बाद विजय शंकर भी 4 रन बनाकर चलते बने। गुजरात ने 15 रन पर अपने 2 विकेट खो दिए। उसके बाद वेड और हार्दिक पांड्या ने मिलकर साझेदारी की। दोनों के बीच 57 रनों की साझेदारी हुई। हार्दिक पांड्या ने 33 रन बनाकर चलते बने। उसके बाद वेड भी 30 रन बनाकर आउट हो गए।

IPL 2022

78 पर 4 विकेट गंवाने के बाद मिलर और राहुल तेवतिया ने मिलकर अच्छी साझेदारी की। दोनों ने मिलकर टीम को फिर से मैच में वापस लेकर आये। 138 के स्कोर पर मिलर भी 30 रन बनाकर चलते बने। अंत के 2 ओवर में 20 रनों की जरूरत थी। 19 ओवर में चमीरा ने 9 रन दिए। अंतिम ओवर में गुजरात को जीतने के लिए 11 रन चाहिए थे। अभिनव मनोहर ने 2 गेंदों पर 2 चौका लगाकर जीत को सुनिश्चित कर दिया और अंत मे राहुल तेवतिया ने चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 Live Streaming Free में कैसे देखें, ये रहे 4 Apps जिससे बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं आईपीएल

IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here