Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बीते 48 घंटों से लोग उमस से परेशान हैं। उमस भरे मौसम से आज राहत मिलने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश होने की संभावना है।दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।कई राज्यों में मानसून दस्तक दे चुका है। देश के पूर्वोत्तर के क्षेत्रों में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।वहीं उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों और मध्य प्रदेश में भी प्री-मानसून की आहट हो चुकी है।

Weather Update: पिछले सप्ताह भी उत्तर भारत में हुई थी बारिश
पिछले सप्ताह ही मौसम विभाग ने सूचित किया था, कि उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली (बवाना, मुंडका), सोनीपत, खरखोदा (हरियाणा) के कुछ स्थानों के आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश होगी। 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार जताए थे।इसके बाद मौसम ने करवट बदली और तापमान में भी गिरावट देखने को मिली।
Weather Update: यहां जानें आपके शहर में क्या रहेगा तापमान ?
शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
दिल्ली | 32 | 24 |
नोएडा | 32 | 25 |
फरीदाबाद | 33 | 26 |
मुंबई | 32 | 27 |
कोलकाता | 37 | 29 |
चेन्नई | 37 | 28 |
लखनऊ | 32 | 28 |
(नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में दिया गया है)
संबंधित खबरें
- Weather Update: Delhi-NCR में मौसम हुआ साफ, कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना
- Weather Update: Delhi-NCR में झमाझम बारिश के बाद बदला मौसम,गर्मी से मिली राहत