Weather Update: Delhi-NCR में तापमान 43 डिग्री पहुंचने की संभावना, गर्मी का प्रकोप जारी

Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक आज आसमान साफ रहेगा। धूप सुबह से ही तेज रहेगी। अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तक रह सकता है।

0
173
Environment News
Environment News

Weather Update: दिल्ली में एक बार फिर गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। बुधवार से बढ़ती तपिश ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। ऐसे में गर्मी के साथ उमस लोगों की परेशानियां बढ़ा रही है।मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से राजधानी लू की चपेट में आ सकती है।लू का प्रकोप रविवार तक जारी रहेगा।

हालांकि सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ की वजह से राजधानी के तापमान में थोड़ी कमी देखने को मिल सकती है। देश के उत्‍तरी भाग हरियाणा, राजस्थान समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी जारी है। वहीं बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में हल्‍की बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश आदि कई राज्य हैं, जहां चक्रवाती तूफान असानी की वजह से तेज बारिश होने की संभावना है।

Weather Update
Weather Update

Weather Update: दिल्‍ली में अधिकतम तापमान 43 डिग्री पहुंचने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक आज आसमान साफ रहेगा। धूप सुबह से ही तेज रहेगी। अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तक रह सकता है। 13 से 15 मई तक लू का प्रकोप रहेगा।

इस दौरान तापमान 44 डिग्री के आसपास रह सकता है।16 मई से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर राजधानी पर पड़ेगा।बादल छाएंगे। तापमान करीब 1 से दो डिग्री तक कम हो सकते हैं।17 मई तक तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

weather Update
weather Update

Weather Update: चक्रवात असानी के चलते इन राज्यों में हो सकती है बारिश

ओडिशा-आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान असानी का असर साफ दिखाई दे रहा है।बारिश के साथ तेज हवाओं का चलना जारी है। मौसम विभाग के अनुसार तटीय ओडिशा, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, केरल के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक, सिक्किम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

वहीं बिहार, झारखंड, आंतरिक ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश हो सकती है।

यहां जानें आपके शहर में क्या रहेगा तापमान

शहरअधिकतम तापमानन्‍यूनतम तापमान
दिल्‍ली42  28
नोएडा4329
फरीदाबाद42   29
मुंबई32  29
कोलकाता3329
चेन्‍नई3628
लखनऊ3929

(नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में दिया गया है)

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here