IPL 2022: Delhi Capitals ने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा, राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हराया

0
232

IPL 2022 के 58वें मुकाबले में Delhi Capitals ने Rajasthan Royals को हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 160 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 2 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स के 12 अंक हो गए है।

IPL 2022 में प्लेऑफ की रेस में जारी है दिल्ली का सफर

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जोस बटलर 8 रन बनाकर 11 के स्कोर पर चलते बने। बटलर के आउट होने के बाद अश्विन क्रीज पर आए और रन गति में तेजी लाने का प्रयास करने लगे। जैसवाल और अश्विन के बीच 43 रनों की साझेदारी हुई। जैसवाल 19 रन बनाकर आउट हो गए। यहां से अश्विन और पडिकल ने मिलकर अच्छी साझेदारी की और टीम के स्कोर को बढ़ाया। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। अश्विन ने इसी बीच आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक बनाया। अश्विन 50 रन बनाकर 107 के स्कोर पर चलते बने।

IPL 2022

अश्विन के आउट होने के बाद संजू सैमसन बल्लेबाजी करने आये, लेकिन 6 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद रियान पराग भी 9 रन बनाकर चलते बने। पडिकल भी 48 रन बनाकर 146 के स्कोर पर आउट हो गए। अंत में रासी वन डर डूसेन ने नाबाद 12 रन बनाकर टीम को 160 रनों तक पहुंचाया। दिल्ली के लिए मार्श ने 2, चेतन सकरिया ने 2 और नॉर्खिया ने 2 विकेट चटकाए।

delhi capitals 1

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कपिटल्स की शुरुआत खराब रही। केएस भरत बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। उसके बाद डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श ने शतकीय साझेदारी की। इस दौरान मार्श ने आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। उसके बाद मार्श और वॉर्नर ने गेंदबाजों को अपने रिमांड पर रखा। मिचेल मार्श ने 89 रनों की पारी खेली और 144 के स्कोर पर आउट हो गए। उसके बाद ऋषभ पंत ने दो छक्के लगाकर मुकाबले को खत्म कर दिया। डेविड वॉर्नर ने नाबाद 52 रनों की पारी खेली और मुकाबले को आसानी से जीत लिया।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 का प्लेऑफ कोलकाता में और फाइनल की मेजबानी करेगा अहमदाबाद, लखनऊ में खेला जाएगा वुमेन्स टी20 चैलेंजर्स ट्रॉफी, दर्शकों से खचाखच भरा रहेगा स्टेडियम

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

IPL 2022: गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को क्यों सता रहा है नॉकआउट मैचों का डर? मुख्य मैचों में कहीं खराब ना हो जाए हमारी किस्मत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here