IPL 2022: Delhi Capitals का सामना Punjab Kings से, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

0
176

IPL 2022 का 32वां मुकाबला Delhi Capitals और Punjab Kings के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला पहले पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन दिल्ली की टीम में कोरोना के मामले आने के बाद इस मुकाबले को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में शिफ्ट किया गया। दिल्ली कैपिटल्स ने 5 मुकाबलों में 3 में हार और 2 में जीत हासिल की है। वहीं पंजाब किंग्स ने 6 मुकाबलों में 3 में जीत और 3 में हार का सामना करना पड़ा।

दिल्ली कैपिटल्स के टीम में पिछले कुछ दिनों में पांच सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए। सबसे पहले दिल्ली कैपिटल्स के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उसके बाद जांच में मिचेल मार्श भी कोरोना संक्रमित पाए गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोरोना के केस आने के बाद ऐसा लग रहा है था कि यह मुकाबला स्थगित कर दिया जाएगा। लेकिन बीसीसीआई ने इसका भी तोड़ निकल लिया।

IPL 2022

बीसीसीआई और आईपीएल के आयोजकों ने कहा कि अब दिल्ली और पंजाब का मुकाबला पुणे की जगह मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला अपने निर्धारित समय पर और निर्धारित डेट को खेला जाएगा। यह मुकाबला 20 अप्रैल को खेला जाएगा।

पंजाब किंग्स की टीम इस मैच में कोई बदलाव नहीं करेगी। वहीं दिल्ली की टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते है। मिचेल मार्श के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद टीम में बड़ी बदलाव हो सकती है।

IPL 2022 के लिए दोनों टीमों की संभावित इलेवन

IPL 2022

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, रोवमेन पॉवेल, ऋषभ पंत (कप्तान), सरफराज खान, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, मुस्तफिजुर रहमान। 

पंजाब किंग्स: मयंक अग्रवाल, शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, लियम लिविंगस्टोन, जीतेश शर्मा, ओडीन स्मिथ, शाहरुख खान, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा, अर्शदीप सिंह। 

दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम: 

पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, टिम सेफर्ट, श्रीकर भरत, ऋषभ पंत (w/c), रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, मंदीप सिंह, कमलेश नागरकोटी, ललित यादव, अश्विन हेब्बर, प्रवीण दुबे, रिपल पटेल, यश ढुल, विक्की ओस्तवाल, मुस्तफिजुर रहमान।

पंजाब किंग्स की पूरी टीम

मयंक अग्रवाल, अर्शदीप सिंह, शिखर धवन, कगिसो रबाडा, जॉनी बेयरेस्टो, राहुल चाहर, शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, ईशान पोरेल, लियाम लिविंगस्टोन, ओडियन स्मिथ, संदीप शर्मा, राज बावा, रिषी धवन, प्रेरक मांकड, वैभव अरोड़ा, रितिक चटर्जी, बलतेज ढांडा, अंश पटेल, नैथन एलिस, अथर्व ताइडे, भानुका राजपक्षा और बेनी होवेल।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 Live Streaming Free में कैसे देखें, ये रहे 4 Apps जिससे बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं आईपीएल

IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here