Weather Update: Delhi-NCR में बढ़ी उमस, यमुना का जलस्‍तर बढ़ने से संकट बढ़ा

Weather Update: दिल्‍ली में यमुना नदी के जलस्तर में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिली।सुबह 9 बजे यमुना का जलस्तर 205.58 मीटर रिकॉर्ड किया।

0
74
Weather Update Top news
Weather Update Top news

Weather Update: देश की राजधानी दिल्‍ली समेत कई जगहों पर बारिश के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।हालांकि सोमवार को मौसम साफ रहा। आज यानी मंगलवार को मौसम आमतौर पर साफ रहने वाला है, लेकिन कहीं-कहीं बादल भी छाए रहेंगे।मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्‍सियस और न्‍यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है।वातावरण में नमी अधिक होने से उमस परेशान करेगी।
दूसरी तरफ बात अगर बाढ़ की करें तो राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ का आज 8वां दिन है, लेकिन यहां के लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रहीं हैं।जगह-जगह जलभराव और कहीं संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है।

weather update today
weather update

Weather Update: यमुना का जलस्तर 205.58 मीटर रिकॉर्ड किया

Weather Update: दिल्‍ली में यमुना नदी के जलस्तर में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिली।सुबह 9 बजे यमुना का जलस्तर 205.58 मीटर रिकॉर्ड किया।इससे पूर्व सुबह 5 बजे जल स्तर जलस्तर 205.58 मीटर रिकॉर्ड किया गया है. इससे पहले सुबह 5 बजे जल स्तर 205.45 मीटर पर था। युमना के जलस्तर में सुबह 5 बजे से 9 बजे तक 13 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली।हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से बीते कुछ दिनों छोड़े गए पानी से यमुना के लेवल में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
फ्लड डिपार्टमेंट की मानें तो शाम तक यमुना का जलस्तर और बढ़ने की संभावना है।

Weather Update: बारिश से लगा जाम

आईटीओ, रिंग रोड समेत कई इलाकों में बाढ़ के बाद जलभराव के चलते जाम लग गया।सड़कों पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं। दिल्ली में जगह-जगह पानी भर जाने के कारण से कई इलाकों में लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ा।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here