Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में ठंड का असर अब तेज हो गया है।शनिवार की सुबह का आगाज हल्की धूप के साथ हुआ।मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।बीते शुक्रवार राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया।हालांकि आज दिल्ली में आसमान साफ रहने के आसार हैं, लेकिन ठंडी हवा परेशान कर सकती है।मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश समेत पूरे उत्तर पश्चिम भारत में तीन दिनों तक शीतलहर चलने की संभावना है।ऐसे में अपने स्वास्थ्य का बेहद ध्यान रखें।

Weather Update: राजधानी में AQI सुधरा
बात अगर दिल्ली में प्रदूषण की करें, तो यहां हवा की क्वालिटी में पहले से सुधार हुआ है।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन पर सुबह 11 बजे AQI 219 दर्ज किया गया जो कि खराब श्रेणी में आता है। इसके अलावा ज्यादातर इलाकों में एक्यूआई मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया। दिल्ली के अशोक विहार पर एक्यूआई 196 दर्ज किया गया। वहीं आईटीओ पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 104 दर्ज किया गया।
Weather Update: लखनऊ में छाया रहेगा कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। लखनऊ में सुबह की शुरुआत कोहरे के बीच होगी।दिन के वक्त आसमान साफ रहेगा। गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया जाएगा।
संबंधित खबरें
- Weather Update: धुंध और बेहद खराब Air Quality Index के बीच दिन की शुरुआत
- Weather Update: Delhi-NCR में ठंड बढ़ने के आसार, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी