Weather Update: Delhi-NCR में तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ी, दक्षिण में बारिश जारी

Weather Update: राजधानी दिल्ली में आज यानी गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।देश के उत्‍तरी भागों में भी सर्दी का सितम शुरू हो चुका है।

0
77
AQI: top news today
AQI:

Weather Update:दिल्‍ली-एनसीआर में बीते दो दिनों से तापमान में गिरावट जारी है।बीते दो दिनों से न्यूनतम तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है, जो सामान्य से करीब 4 डिग्री कम है।दिल्ली की हवा में थोड़ा सुधार देखने को मिला है।राजधानी दिल्ली में आज यानी गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

देश के उत्‍तरी भागों में भी सर्दी का सितम शुरू हो चुका है। हिमालय के उच्‍च क्षेत्रों में कहीं बर्फबारी भी शुरू हो चुकी है।बात देश के पश्चिमी क्षेत्र की करें तो राजस्थान में सर्दी का सितम बढ़ने लगा है। ठंडी हवाओं के असर से राज्य के विभिन्न जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

Weather Update: top news today
Weather Update

Weather Update: दक्षिण में होगी बारिश

Weather Update: बात देश के दक्षिणी राज्‍य की करें तो अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार एक साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

आंध्र प्रदेश तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी बारिश होने की संभावना है।अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक या दो स्थानों पर तेज बारिश के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तमिलनाडु केरल और लक्षद्वीप में हल्‍की बारिश संभव है।

Weather Update: बिहार में गिरने लगा पारा

बिहार की राजधानी पटना सहित सभी जिलों में ठिठुरन बढ़ने लगी है।मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इसका सबसे बड़ा कारण पछुआ हवा का चलना है।इसकी वजह से वातावरण में नमी बरकरार है और ठंड भी बढ़ती जा रही है। हालांकि, दिन के वक्त आसमान बिल्कुल साफ है।देर शाम ठंड बढ़ती जा रही है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here