Weather Update: राजधानी में बुधवार की सुबह का आगाज खिली धूप और साफ मौसम के बीच हुआ। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज यहां धूप तेज रहेगी। ऐसे में तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना बनी है। दिल्ली में सुबह का तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।वहीं दूसरी तरफ दिल्ली और एनसीआर का एक्यूआई अभी भी खराब स्तर पर दर्ज किया गया है। देश के उत्तरी भाग में बेशक सियासी पारा आज गर्म है, लेकिन तापमान के लिहाज से यहां मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

Weather Update: एनसीआर में मार्च के पहले सप्ताह ही तापमान में बढ़ोतरी
मौसम विभाग के अनुसार मार्च के पहले सप्ताह से ही तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। यहां के दैनिक तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। दिन में गर्मी महसूस हो रही है। बात अगर एनसीआर की करें, तो दिन का तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। इसके जल्द ही 30.0 डिग्री सेल्सियस जाने की संभावना है।अब गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। मार्च में ही लोगों के पसीने छूटेंगे।
प्रमुख शहरों में तापमान
शहर तापमान
दिल्ली 18.4
मुंबई 25.4
कोलकाता 20.6
चेन्नई 23.6
अहमदाबाद 22
पुणे 20.4
हैदराबाद 22
संबंधित खबरें
- Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का रहेगा असर, तापमान में बढ़ोतरी की संभावना
- Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का रहेगा असर, Delhi-NCR और हरियाणा में बारिश के साथ ओले पड़ने की संभावना