Punjab Election Result 2022: पंजाब में Aam Aadmi Party बड़ी जीत के लिए तैयार, सिसोदिया बोले- बाबा साहब, भगत सिंह का सपना हुआ पूरा

0
342
Delhi Liquor Case : Manish Sisodia
Delhi Liquor Case : Manish Sisodia

Punjab Election Result 2022: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) पंजाब में बड़ी जीत के लिए तैयार है। मतगणना के सात राउंड के बाद आप 90 सीटों पर आगे चल रही है। रुझान देखने के बाद अब नेताओं के रिएक्शन आने शुरू हो गए है। इसी क्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस इंक़लाब के लिए पंजाब के लोगों को बहुत-बहुत बधाई।

वहीं आम आदमी पार्टी नेता व दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पंजाब में पार्टी की बढ़त के बाद कहा कि बाबा साहब, भगत सिंह का सपना आज पूरा हुआ है। ये रास्ता अब धीरे-धीरे अब पूरे देश में जाएगा। पंजाब में आम आदमी पार्टी की नहीं आम आदमी की जीत हुई है।

download 28 1
Punjab Election Result 2022: केजरीवाल के साथ भगवंत मान

Punjab Election Result 2022: सिसोदिया बोले- पंजाब के लोगों ने केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस को दिया है मौका

मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंजाब के लोगों ने केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस को एक मौका दिया है। आज पूरे देश में ये स्पष्ट हो गया है कि लोग सोचते हैं कि अगर केजरीवाल होंगे तो ईमानदारी से व्यापार, रोज़गार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा मिल सकती है। बता दें कि रूझानों में आम आदमी पार्टी ने पंजाब में बहुमत का आंकड़ा पार किया है। AAP के चंडीगढ़ कार्यालय से जश्न का माहौल है। AAP नेता राघव चड्ढा ने कहा कि हमने तो पंजाबियों को कहा था कि झाड़ू चला दो, पंजाबियों ने तो वैक्यूम क्लीनर ही चला दिया।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here