Delhi Rain: दिल्ली-NCR में आंधी- बारिश से मचा कोहराम, जगह-जगह सड़कें जाम और जलभराव

Delhi Rain: दिल्ली-NCR में आज सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह से तेज आंधी के साथ बारिश का कहर जारी है। पिछले कई दिनों से दिल्ली-NCR में गर्मी अपने चरम पर थी लेकिन मौसम के आज बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

0
253
Delhi Rain
Delhi Rain: दिल्ली-NCR में आंधी- बारिश से मचा कोहराम, जगह-जगह सड़के जाम और जलभराव

Delhi Rain: दिल्ली-NCR में आज सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह से तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है। पिछले कई दिनों से दिल्ली-NCR में गर्मी अपने चरम पर थी लेकिन मौसम के आज बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि ये बारिश और तेज हवाएं अपने साथ कई मुसीबतें भी साथ लाई हैं। कुछ ही समय की बारिश से ही सड़कों पर पानी भर गया। हफ्ते के पहले सोमवार ही मौसम के करवट बदलने से ऑफिस जाने वाले लोगों को समय से ऑफिस पहुंचने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है।

Delhi Rain: दिल्ली-NCR में आंधी- बारिश से मचा कोहराम, जगह-जगह सड़के जाम और जलभराव
Delhi Rain

Delhi Rain: मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट

दिल्ली-NCR में मौसम का रुख बदलने से जहां लोगों को कई तरह की परेशानियों से निपटना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने नया अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि आज पूरा दिन दिल्ली-NCR में मौसम ऐसा ही रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बारिश हो रही है जो कि कल तक जारी रहेगी।

Delhi Rain: दिल्ली-NCR में आंधी- बारिश से मचा कोहराम, जगह-जगह सड़के जाम और जलभराव
Delhi Rain

आज सुबह करीबन 4 बजे से ही दिल्ली में तूफान के साथ बारिश हो रही है। भीषण गर्मी से अचानक मौसम के बदलने से लोगों को गर्मी से निजात मिल गई है। सुबह की शुरूआत तेज हवाओं के साथ आंधी से हुई जिसके बाद झमाझम बारिश होने लगी। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल दिल्ली-NCR में तेज ठंडी हवाओं से मौसम सुहाना हो गया है, लेकिन ये मौसम अपने साथ कई परेशानियों को भी साथ लाया है।

Delhi Rain: आंधी-बारिश से गिरे पेड़, हुआ जलभराव

Delhi Rain: दिल्ली-NCR में आंधी- बारिश से मचा कोहराम, जगह-जगह सड़के जाम और जलभराव
Delhi Rain

दिल्ली-NCR में आज सुबह से हो रही बारिश और आंधी के कारण कई इलाकों में पेड़ गिरने की खबर मिली है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली फायर डिपार्टमेंट को सुबह से पेड़ गिरने को लेकर 100 से अधिक फोन कॉल आ चुके हैं। गनीमत ये है कि किसी दुर्घटना होने की कोई खबर नहीं है। बता दें कि कुछ इलाकों से दीवार गिरने की भी खबर आई है। जिसमें मोती नगर इलाके में दीवार गिरने की वजह से 3 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। वहीं मुंडका इलाके में निमार्णाधीन इमारत के पड़ोस की छत पर गिरने से छत टूट गई। घर में मौजूद लोग इस घटना में बाल-बाल बचे।

Delhi Rain: दिल्ली-NCR में आंधी- बारिश से मचा कोहराम, जगह-जगह सड़के जाम और जलभराव
Delhi Rain

आपको को बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से जगह-जगह जलभराव देखा जा सकता है सड़कों पर पानी भर जाने से दफ्तर जाने वाले लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। दिल्ली से सटे गुरुग्राम से भी ऐसी ही जलभराव की तस्वीरें देखने को मिलीं। गुरुग्राम की कई सड़कों पर जलभराव को देखा जा सकता है।

मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए सभी अपने घरों से निकलते वक्त पूरी तैयारी के साथ निकलें और मौसम विभाग की तमाम अपडेट को चेक करते रहें।

संबधित खबरें :

Canada में तूफान ने मचाई तबाही, 4 लोगों की मौत; कई इलाकों में बिजली गुल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here