”लड़की घुमाओगे… लड़की…”, पुलिसकर्मियों ने जमकर जड़े थप्पड़,अब Video Viral

वीडियो के पहले वाले दृश्य में दो महिला पुलिस एक लड़के को थप्पड़ पर थप्पड़ मारते हुए नजर आ रही हैं।

0
180
लड़के को थप्पड़ मारता पुलिसकर्मी
लड़के को थप्पड़ मारता पुलिसकर्मी

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखते ही लोगों को हंसी भी आ रही है और गुस्सा भी। वैसे यह वीडियो कहां का है, इसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। दरअसल, वीडियो में दो जगहों के सीन दिखाए गए हैं, जिनमें लड़के को अपने साथ लड़की घुमाने के लिए पीटा जा रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, इसपर लोगों के तरह-तरह के कमेंट्स भी आ रहे हैं।

Viral Video : लड़के को थप्पड़ मारती महिला पुलिसकर्मी
Viral Video : लड़के को थप्पड़ मारती महिला पुलिसकर्मी

Viral Video: लड़की घुमाओगे…लड़की..???

वीडियो के पहले वाले दृश्य में दो महिला पुलिसकर्मी एक लड़के को थप्पड़ पर थप्पड़ मारते हुए नजर आ रही हैं। वे लड़के से पूछ रही हैं कि लड़की घूमाओगे…लड़की..??? और फिर दे थप्पड़ पर थप्पड़। यह वीडियो किस जगह का है, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है। हालांकि, वीडियो में इतना जरूर दिख रहा है कि यह किसी पार्क का है।

वहीं, मौके पर लड़की भी मौजूद है। वैसे वीडियो में लड़का महिला पुलिस को बता रहा है कि वह उसकी सिस्टर है, लेकिन पुलिस उसे थप्पड़ लगाना नहीं भूल रही और मारती ही जा रही है। आगे महिला पुलिस कहती है कि मौसी के घर जाना है तो मौसी के घर जाओ ना..यहां क्या कर रहे हो…

वीडियो में दूसरा सीन किसी अन्य जगह का है। यहां एक लड़का बाइक से होता है। तभी एक पुलिस वाला मौके पर आता है और लड़के को थप्पड़ मारने लगता है। इसके बाद लड़के की बाइक सड़क पर गिर जाती है। फिर लड़का जैसे ही झुककर उठता है कि पुलिस वाला उसके सिर के बालों को पकड़ लेता है और डांटने लगता है। मौके पर लड़की और एक अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहते हैं। हालांकि, वीडियो के दूसरे इस हिस्से का भी पता नहीं कि कहां का है।

सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स…

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, ट्विटर पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि ‘तो क्या लड़के घूमाएं’। वहीं, किसी ने इन दोनों लड़के को वीडियो के साथ क्रिमिनल एडवोकेट से मिलने की भी सलाह दे दी है।

एक यूजर ने लिखा है कि ‘अमेरिका नहीं है ब्रो’ तो किसी ने पुलिस वाले पर भी कमेंट किया है कि ‘कलेजे को ठंडक पड़ गई’ । वहीं, एक यूजर ने यहां तक कह दिया है कि ‘पुलिस वाले को किसने ये राइट दिया कि वो किसी पर हाथ उठाए’। इन सबके अलावा कई यूजर्स और भी कई कमेंट्स कर रहे हैं।

यह भी देखेंः

UP News: तीसरी शादी करने पहुंचे दूल्हे को बनाया मुर्गा, जानें आगे क्या हुआ…

Punjab News: हाईवे पर बजरी ले जा रहा ट्रक अचानक पलटा, चपेट में आयी कार के उड़ गए परखच्चे, देखें VIDEO

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here